कहीं सूखा तो कहीं हरियाली की बहार। यही है अनुसूचित जनजातीय कार्य विभाग का कार्य।
शासकीय प्राथमिक विद्यालय में दर्ज बच्चों की संख्या 105 जिस पर शिक्षकों की पदस्थ संख्या 7 क्या यही है उच्च गुणवत्ता अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग कार्यालय अधिकारी का कार्य।
रिपब्लिक न्यूज।
शहडोल // मुख्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कार्यालय शहडोल सोहागपुर जनपद शिक्षा केंद्र विकास खंड शिक्षा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय बरूका में कक्षा एक से लेकर कक्षा पांचवीं तक दर्ज बच्चों की संख्या 105 लेकिन उन बच्चों को पढ़ाने वाले पदस्थ शिक्षकों की संख्या सात है।
जबकि शासन के नियम अनुसार शिक्षकों की पदस्थापना आदेश 30 बच्चों में एक शिक्षक का होना चाहिए अगर उससे अधिक बच्चे हैं तो दो शिक्षक की पदस्थापना उस विद्यालय में होना चाहिए।
शासन के नियम और कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते संबंधित विभाग के पदस्थ अधिकारी क्या पदस्थ करने वाले अधिकारी ने नहीं देखी वहां की सूची कितने शिक्षक पहले से हैं वहां पदस्थ किस नियम के तहत अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग शहडोल के अधिकारी ने उस विद्यालय में सात / सात शिक्षकों की पदस्थापना का आदेश जारी कर दिए।
मुख्यालय से लगे शासकीय विद्यालयों में कई विद्यालय ऐसे हैं जहां पर शिक्षकों की अनगिनत पदस्थापना किया गया है छात्रों की संख्या के अनुसार कई विद्यालयों में बहुत अधिक शिक्षकों की पदस्थापना आदेश जारी कर दिया गया है।
