Top News

ब्रेकडाउन बना मौत का कारण तेज रफ्तार और ओवर टेक ने छीन ली भाई-बहन की जिंदगी।

 एक ही घर के दो चिराग एक साथ बुझ गए।

 भाई बहन दोनों एक साथ छोड़ चले दुनिया।

ब्रेकडाउन और ओवर टेक बना मौत का कारण ।

विकास यात्रा में जा रहे काफिले ने मूंद ली आंखें।

दोनों ही जिंदगी से बढ़ कर हैं क्या विकास यात्रा प्रदेश सरकार का।



रिपब्लिक न्यूज शहडोल।

शहडोल // मुख्यालय शहडोल से बुढार मार्ग नेशनल हाईवे 43 कंचनपुर सरफा नदी के ऊपर लालपुर ग्राम पंचायत बुढार थाना क्षेत्र के समीप तेज़ रफ़्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार भाई बहन को टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । दोनों को हंड्रेड डायल और 108 एंबुलेंस की मदद से शहडोल मेडिकल कॉलेज में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया लेकिन मेडिकल कॉलेज में दोनों भाई बहन ने दम तोड़ दिए। 

प्राप्त जानकारी अनुसार सोहागपुर तिवारी मोहल्ला  सोहागपुर थाना क्षेत्र निवासी पवन कुशवाहा अपनी छोटी बहन के साथ ग्राम पंचायत करकटी अपने परिवारिक रिश्ते दार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे जिनको तेज रफ्तार ट्रक ओवरटेक के चक्कर में जोरदार ठोकर मार दी जिससे दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ने वही अपने कोयला से लोड ट्रक को खड़ा कर फरार हो गया। 

इस घटना को देखते हुए वही फोन पर हंड्रेड डायल को जानकारी उपलब्ध कराई गई उसके उपरांत सोहागपुर एसडीएम मैडम निकल रही थी बुढार की ओर जिस व्यक्ति ने हंड्रेड डायल को जानकारी दी उसी ने सोहागपुर एसडीएम को भी रोक कर जानकारी दी सोहागपुर एसडीएम मैडम ने उस व्यक्ति से उस क्षेत्र की जानकारी भी ली जो बताया गया कि बुढार थाना अंतर्गत यह क्षेत्र आता है एसडीएम मैडम ने भी कई अधिकारियों से फोन पर बात करते हुए शहडोल कि ओर रवाना हुई। एसडीएम मैडम के जाते ही कुछ समय बाद सीएसपी महोदय और सोहागपुर थाना प्रभारी भी मामले की जानकारी लेने पहुंचे और सीएसपी महोदय के आदेश अनुसार ही वहां पर उपस्थित हंड्रेड डायल के पदस्थ पुलिस कर्मी को ट्रक जो कोयले से लोड था और कुछ बर्तन जो पवन के पास था साथ में एक्सीडेंटल मोटरसाइकिल बुढार थाना में खड़े कराने की बात कह कर वापस लौट आएं।



विशेष सूत्रों अनुसार विकास यात्रा में शामिल काफिले ने अनदेखा करते हुए काफिला बढ़ा दिया आगे नहीं तो बच जाती दोनों जिंदगी ?! 


 दो जिंदगी से बढ़ कर हैं क्या विकास यात्रा प्रदेश सरकार का। 

काफिले से एक वाहन तत्काल वही दोनो घायल भाई बहन को मेडिकल कॉलेज पहुंचा दिया होता तो शायद दोनों जाने बचाएं जा सकते थे।


विकास यात्रा के दौरान नगरी निकाय क्षेत्र में निर्माण मॉडल सड़क की जांच की जाए तो विकास यात्रा सफल हो जाएगा प्रदेश सरकार की। नगर पंचायत परिषद बुढार के द्वारा निर्माण मॉडल सड़क पेट्रोल पंप से लेकर अमलाई चौक के बीच जो निर्माण हुआ जर्जर से भी बदतर है ।

वही शहडोल से बुढार रोड बस स्टैंड से आगे और जमुआ बाईपास बुढार रोड कि स्थिति देखकर शासन जांच कराएं ताकि विकास यात्रा प्रदेश सरकार का सफल हो जाएं। 

Previous Post Next Post