Top News

श्रीमद् भागवत कथा महा पुराण ज्ञान का रस पान श्रवण करने पहुंच रहे श्रद्धालु भक्त गण।



रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरहा में अवस्थी परिवार रिटायर डिप्टी रेंजर स्वर्गीय रूद्र सहाय शर्मा के पुत्रों द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। परिवार के सभी सदस्यों के सहयोग और इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक जिला पंचायत सदस्य जगन्नाथ शर्मा है। अवस्थी परिवार के निज निवास में चल रहे  संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ। वृंदावन से पधारे कथा वाचक परमपूज्य डॉ आरूष महाराज जी ने श्रोताओं को प्रेरणा दायी कथा का श्रवण कराते हुए कहते हैं श्रीमद्भागवत महापुराण कथा श्रवण से मन में  दुष्प्रभाव नष्ट हो जाते है और परमात्मा के प्रति श्रद्धा  विश्वास बढ़ने लगता है तथा मानव जीवन क्षण का बोध हो जाता है। 

पवित्र विचार पवित्र कथा श्रवण से मन पवित्र कर्म की ओर मानव जीवन बढ़ने लगता है तथा मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है।

 महाराज जी ने भगवान शिव व पार्वती के बीच अमर कथा का घटनाक्रम विस्तार से स्मरण करते हुए सुखदेव जी महाराज के अखंड रूप में अमर कथा सुनने का परिणाम आध्यात्मिक स्वरूप को बताते हुए कहाकि अमर कथा राजा परीक्षित को सुनकर सुखदेव महाराज जी ने मृत्यु के भय से मुक्त किए थे।


यह कथा देवताओं को भी दुर्लभ है, इसके बदले वे अमृत कलश भी देने को तैयार हैं।


भगवात कथा महापुराण की अद्भुत महिमा है।
कार्यक्रम में अध्यात्मिक गुरु श्रीकांत गीतानुरागी जी ने कथा व्यास डॉ आरूष महाराज जी को आमंत्रित कर श्रीमद् भागवत गीता भेंट की जिस पर वे अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा जिस दिन भारत वर्ष में रहने वालों के सभी हाथों और मन में गीता के सूत्र पहुंच जायेंगे, उसी दिन भारत की 21वीं सदी हो जायेगी, इस पवित्र ग्रंथ को घर-घर में होना चाहिये, सभी को पढ़ना चाहिए, तभी सनातन धर्म का यथार्थ स्वरूप, भारतीय समाज में पवित्र स्वरूप के साथ दिखाई देगा। 


जिला पंचायत सदस्य जगन्नाथ शर्मा एवं सोहागपुर जनपद सदस्य श्रीमती दीपिका शर्मा द्वारा निज निवास स्थान ग्राम पंचायत खैरहा में पूर्वजों के पुण्य प्रताप से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का पुण्य लाभ इनदिनों ग्राम तथा आसपास के श्रद्धालु धर्म प्रेमी झांकियों सहित अर्जित कर अपना जीवन सौभाग्यम बना रहे हैं ।
संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा 6 फरवरी तक होना है उसके पश्चात 7 फरवरी को हवन कार्यक्रम आयोजित होगा और प्रसाद वितरण किया जाए गा श्रद्धालुओं के अगवान तक चलेगा।

Previous Post Next Post