Top News

5 फरवरी से शुरू होने वाले विकास यात्रा का जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।

 समन्वित प्रयास से ही आएंगे सार्थक परिणाम- कलेक्टर ।

विकास यात्रा हेतु नियुक्त नोडल एवं सेक्टर अधिकारियों की बैठक संपन्न ।



रिपब्लिक न्यूज।

शहडोल // विकास यात्रा को सफल बनाने के लिए अधिकारियों की बैठक हुआ सम्पन्न। आज 4 फरवरी   जिला अधिकारी कलेक्टर वंदना वैद्य ने कहा है कि हमारे समन्वित प्रयास से ही प्रगति, विकास और जन-कल्याण के सार्थक परिणाम आएंगे। यह हमारा और आपका भाग्य है कि हमें ऐसा महत्वपूर्ण दायित्व मिला, जिससे समाज में रहकर उसके प्रति दायित्व का निर्वहन करते हुए हम जनता की जिन्दगी बदल सकते हैं। हमें बिना एक क्षण भी गवाए जिले की बेहतरी के लिए कार्य करना है। यह सब कुछ समन्वित प्रयासों से ही संभव हो सकेगा सभी सेक्टर अधिकारी अपनी-अपनी सेक्टर में विकास यात्रा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देते हुए विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करें।          

उक्त निर्देश कलेक्टर वंदना वैद्य आज कलेक्ट्रेट कार्यालय की विराट सभागार में विकास यात्रा हेतु नियुक्त नोडल एवं सेक्टर अधिकारियों को दिए।

बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि 5 से 25 फरवरी तक चलने वाली विकास यात्रा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी एडवांस एक्शन मूड़ में कार्य करें। साथ ही विकास यात्रा में रूट चार्ट के अनुसार चिन्हित स्थानों में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हो, विकास रथ पहुंचने के पूर्व संबंधित ग्रामों में रंगोली बनाकर, कलश सजाकर तथा फूल मालाओं से स्वागत किया जाए तथा जहां विकास यात्रा रहे वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन भी किया जाए।  

अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी नगरीय क्षेत्र अर्पित वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विकास यात्रा में जन प्रतिनिधियों एवं लोगों को पीले चावल देकर कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाए तथा कार्यक्रम में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। बैठक में अपर कलेक्टर ने जिले के सभी नोडल अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया कि अविवादित नामांतरण, बंटवारा, पट्टा, ऋण पुस्तिका एवं हितग्राहियों की हितलाभ इत्यादि का वितरण प्राथमिकता के आधार पर विकास यात्रा के दौरान कराई जाए। कोई भी पात्र हितग्राही हित लाभों से वंचित ना रहे इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी ग्रामीण हिमांशु चंद्र ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यक्रम में वृद्धजन, मेधावी छात्र, लाडली लक्ष्मी एवं अन्य जनहितकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के फोटो वाले फ्लेक्स आदि लगाए जाएं तथा लोगों को शासन की जनहितकारी योजनाओं की भी जानकारी दें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रथ में एलईडी से शासन के योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाए तथा पेशा एक्ट इत्यादि के बारे में जानकारी दिया जाए।

बैठक में संयुक्त कलेक्टर दिलीप कुमार पांडे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर प्रगति वर्मा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर ज्योति सिंह कार्यपालन यंत्री पीएचई एवी निगम सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग आनंद राज सिन्हा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग शालिनी तिवारी सहित जिले के समस्त सीएमओ एवं सीईओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post Next Post