Top News

शहडोल में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार बैस उत्कृष्ट सेवा पदक से हुए सम्मानित ।

 उत्कृष्ट सेवा कार्य  के लिए कई प्रशासनिक अधिकारी हुए सम्मानित।

शहडोल मुख्यालय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार वैस भी रहे शामिल।  जिले वासियों के साथ साथ जिले में पदस्थ सभी अधिकारियों ने मुकेश कुमार बैस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की तारीफ और सराहना भी की।

जिले वासियों ने शुभकामनाओं के साथ साथ उन के उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहना करते हुए ढेर सारी बधाइयां दी।



रिपब्लिक न्यूज।

मध्यप्रदेश // भोपाल // शहडोल = प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस विभाग मुख्यालय के अंतर्गत कई प्रशासनिक अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए सेवा पदक से सम्मानित किया गया। वित्तीय वर्ष 2021 के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार के राजपत्र आदेश क्रमांक 30 दिनांक 28 ,7, 2018 के द्वारा स्थापित केंद्रीय गृहमंत्री का अति उत्कृष्ट सेवा पदक तथा उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए प्रदेश के कई पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को उनकी अति उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सेवा पदक प्रदान किया गया।

मध्य प्रदेश में अपने अपने विभागीय कार्यों से प्रशासनिक अधिकारी उत्कृष्ट सेवा पदक से हुए सम्मानित।

विशेष रूप से प्रशासनिक अधिकारियों में नाम जो शामिल किया गया है जिनमें विवेक शर्मा तत्कालीन पुलिस प्रशासन भोपाल उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किए गए। साजिद फरीद पुलिस प्रशासन विभाग शस्त्र बल भोपाल भी सम्मानित हुए। राकेश गुप्ता पुलिस प्रशासन ग्रामीण इंदौर। निमिषा पांडे पुलिस अधिकारी पीटीएस पचमढ़ी और साथ में शहडोल जिले में पदस्थ पुलिस अधीक्षक कार्यालय शहडोल मुकेश कुमार वैस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल मुख्य रूप से उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित हुए हैं।

इनके कार्यों की तारीफ के साथ-साथ इनके इनके नामों के साथ तारिफ किया गया है।

अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित अधिकारियों का आदेश लिस्ट देखें।


इन सभी प्रशासनिक अधिकारियों को वर्ष 2021 के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा अति उत्कृष्ट और उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया जिस पर सभी पदस्थ अधिकारियों को उनके कार्यों की सराहना करते हुए सभी जिले वासियों ने आभार व्यक्त किया और बधाइयां दी शुभकामनाओं के साथ जिले वासी।

Previous Post Next Post