Top News

विधानसभा में गूंजेगा अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्था पांडे शिक्षा समिति को किए गए फर्जी भुगतान की दास्तां।

पूर्व प्रभारी सहायक आयुक्त के भ्रष्टाचार का होगा विधानसभा में प्रसार।

जिले में फैले व्यापक भ्रष्टाचार का कौन करेगा जांच।

 जिले के सभी विभागों के कार्यालयों में खुलेआम लूट और भ्रष्टाचार, कहीं शिक्षा के नाम पर तो कहीं कार्यक्रम के नाम पर। कहीं खरीदी के नाम पर। 

अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग कार्यालय में सबसे बड़े भ्रष्टाचार बुनियाद की रूपरेखा होती है तैयार।    वही जिला आर ई एस विभाग के द्वारा विभागीय कार्यों के अधूरे कार्य लेकिन भुगतान हो रहे पूरे कई ऐसे जगह। जहां पर एडवांस निकाली गई शासन की राशि और खेली गई खुलकर उस राशि की होली। जिस पर अधिकारियों का नहीं है किसी प्रकार से जानकारी आज भी बने हैं अनजान। सीएम हेल्पलाइन के शिकायतों का खुलेआम उड़ा रहे धज्जियां सीएम हेल्पलाइन के संबंधित अधिकारी के मिलीभगत से हो रहा खुलेआम भ्रष्टाचार कथा का प्रसाद वितरण।



 रिपब्लिक न्यूज।

शहडोल // मुख्यालय के कई विभागों में भ्रष्टाचार का खुलेआम अधिकारी खेल रहे शासन के राशि का होली जिस पर किसी का नहीं रोक। पूर्व प्रभारी सहायक आयुक्त थर्ड ग्रेड कर्मचारी क्षेत्र संयोजक के साथ अपने कूट नीति से मिले प्रभार का किया दुरुपयोग। जिस पर भुगतान और शिक्षकों के स्थानांतरण नीति का जम कर किया भ्रष्टाचार जयसिंहनगर आदिवासी बहुल क्षेत्र में संचालित शैक्षणिक संस्था अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्था पांडे शिक्षा समिति को कर दिया 8 करोड़ 32 लाख 91 हजार 309 रुपए राशि का भुगतान। संस्था के कार्यरत कर्मचारियों को छोड़ संस्था के खातों में जिला कोषालय अधिकारी की मिलीभगत से 2 खातों में किया अंशदान पांचवें वेतनमान एरियर राशि का भुगतान।

लोकायुक्त भोपाल कार्यालय के पत्र अनुसार शहडोल टीम का गठन किया गया। जांच अधिकारीयों के द्वारा सही जांच का रिपोर्ट की जानकारी नहीं भेजा गया लोकायुक्त कार्यालय भोपाल। 

संभागायुक्त महोदय के आदेश का धज्जियां उड़ाते हुए जिला प्रशासन अधिकारी के द्वारा नहीं भेजा गया लोकायुक्त भोपाल कार्यालय जांच कमेटी रिपोर्ट की सही जानकारी। जिस पर पूर्व प्रभारी सहायक आयुक्त एमएस अंसारी दोषी और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए। साथ में उनके सहायक कार्यालय में पदस्थ बाबू जो 20 वर्षों से अंगद की पांव की तरह जमे हुए हैं जिनके इशारे पर चलता है पूरा कार्यालय। तत्कालीन कलेक्टर को गुमराह कर अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्था पांडे शिक्षा समिति के कार्यरत कर्मचारियों का पांचवें वेतनमान एरियर राशि का भुगतान जो उनके खातों पर करना था उस राशि का भुगतान संस्था के खातों पर किया गया। संस्था प्रमुख शिव प्रसाद पांडे ने जिले के अधिकारियों के साथ मिलकर पूर्व प्रभारी सहायक आयुक्त एम एस अंसारी जिला कोषालय अधिकारी राम मिलन सिंह और कार्यालय के कुछ बाबूओं के साथ मिलकर उस राशि का भुगतान संस्था के खातों में करवाएं और उस राशि का अपने रिश्तेदारों के खातों में भुगतान कराया गया जो रिश्तेदार कभी विद्यालय देखें भी नहीं होंगे।  

रिश्तेदारों के खातों पर 10- 10/ 11- 11 लाख रुपए का भुगतान किया गया।

 जिला कोषालय अधिकारी की सबसे बड़ी लापरवाही बरती गई नहीं काटा गया इनकम टैक्स की राशि।

 संस्था में पदस्थ कार्यरत कर्मचारियों के सी पी एफ खातों के खुले किया गया भुगतान पांचवें वेतनमान एरियर राशि ।

कोषालय अधिकारी के द्वारा इतने बड़े भुगतान का क्यों नहीं काटा गया इनकम टैक्स की राशि क्या इस बात की जानकारी जिला कोषालय अधिकारी दे सकेंगे  इनके द्वारा किए कार्यों पर सवाल उठ रहा है। और शासन को प्राप्त होने वाली करोड़ों रुपए की आय राशि से वंचित कर दिए।

अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्था पांडे शिक्षा समिति के पूर्व कार्यरत कर्मचारियों के खातों पर अंशदान की राशि नहीं डाली गई जो वहां पर कई वर्षों से पदस्थ है और जो संस्था प्रमुख शिव प्रसाद पांडे के रिश्तेदार हैं भाई, भतीजा, बेटी ,बहू ,भांजे, जो व्यक्तिगत और करीबी रिश्तेदार हैं इन सभी के खातों पर पांचवें वेतनमान एरियर की राशि 10 10 ,11 11 लाख रुपए का भुगतान इनके खातों पर कर वाया गया है।

 जबकि लोकायुक्त जांच कमेटी के द्वारा अपने जांच में यह सिद्ध किया गया की पूर्व प्रभारी सहायक आयुक्त एम एस अंसारी के मिलीभगत से अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्था पांडे शिक्षा समिति के संस्था को फर्जी तरीके से भुगतान किया गया है।अंशदान पांचवें वेतनमान एरियर  राशि का।

जांच अधिकारी के द्वारा सौंपे गए जांच रिपोर्ट की जानकारी आज दिनांक तक नहीं पहुंच लोकायुक्त भोपाल कार्यालय और भ्रष्टाचार दोषी अधिकारियों के ऊपर नहीं हुआ एफआईआर न किसी प्रकार से कोई कार्यवाही ।

अगले अंक में प्रकाशित होगा भ्रष्टाचार का खुलासा कौन है इस खेल का मास्टर माइंड क्यों नहीं हुआ किसी भी प्रकार कि कार्यवाही।

Previous Post Next Post