संकुल केंद्र करकटी में बच्चों को किया गया साइकिल वितरण।
साइकिल पाकर छात्र, छात्राओं ने शासन, प्रशासन का आभार जताया।
रिपब्लिक न्यूज।
शहडोल// मुख्यालय जनपद विकासखंड सोहागपुर अंतर्गत संकुल केंद्र करकटी के हाई स्कूल में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य दीपक निगम के द्वारा किया इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत करकटी की सरपंच कौशिल्या बैगा, भाजपा पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष रमाशंकर कुशवाहा संसद प्रतिनिधि सोहागपुर रामनिवास कुशवाहा, धर्मराज, अनिल, रामनरेश कचेर , हाई स्कूल करकटी के प्रभारी प्राचार्य राजेश मिश्रा,उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे कार्यक्रम का आरंभ स्वागत गीत से हुआ हाई स्कूल करकटी की छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया एवं सभी अतिथियों का माल्यार्पण के द्वारा स्वागत किया गया। इसके पश्चात 50 छात्रों को अतिथियों के द्वारा साईकिल प्रदान किया गया कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक यज्ञदत्त शर्मा के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में रविशंकर द्विवेदी , विमला पटेल, पुष्पेश गौतम, रामलाल कोल, विधालय में पदस्थ सभी शिक्षक उपस्थित रहे कार्यक्रम में अध्यक्ष जी ने अपने उद्बबोधन में छात्रों को मन लगा कर पढ़ने की अपील की रमाशंकर कुशवाहा ने बच्चों को अच्छे- नंबरों से पास होने के लिए मेहनत करने की सलाह दी। कार्यक्रम के उपरान्त सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया गया 79 छात्रों में से 50 छात्रों को साइकिल वितरण इस कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जन शिक्षक पंकज शर्मा, रामकरण प्रजापति, उपस्थित रहे उक्त कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राओं ने साइकिल प्राप्त कर अपने आप में प्रफुल्लित रहें। छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन करती है। वही संकुल प्राचार्य अपने उद्बोधन में इन योजनाओं के माध्यम से छात्रों को छात्रवृत्ति से लेकर विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाती है। जिससे कि शिक्षा प्राप्त करने में कोई भी बाधा ना आए। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी ऐसी ही कई योजनाओं का संचालन किया जाता है। जिसमें से एक मध्य प्रदेश निशुल्क साइकिल वितरण योजना है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए साइकिल मुहैया कराई जाएगी। मंच का संचालन उच्च श्रेणी शिक्षक यज्ञ दत्त शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था प्रभारी प्राचार्य राजेश कुमार मिश्रा जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ सहित ग्रामीण समुदाय भी रहे।
