Top News

रोजगार सहायक के ऊपर ग्राम वासियों ने भ्रष्टाचार करने का लगाया आरोप।

 रोजगार सहायक ने मिले प्रभार का किया दुरुपयोग ग्राम वासियों ने अपर कलेक्टर से सचिव के मनमाने कार्यशैली पर अंकुश लगाने के लिए लगाया गुहार ।



रिपब्लिक न्यूज।

शहडोल// मुख्यालय अंतर्गत विकासखंड जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत नरगीं में पदस्थ रोजगार सहायक अपने मन माने कार्यों के लिए प्रसिद्ध है। यहां के हम हैं शहंशाह यहां चलता है हमारा ही हुकूमत ।

हम नहीं जानते किसी को कौन क्या है और क्या करता है। 

हम जो चाहेंगे वही काम होगा ग्राम पंचायत नरगी अंतर्गत क्षेत्र में। किसी के कहने पर नहीं जो मैं करुंगा और जो कर लूंगा वही काम होगा जिसको मैं चाहूंगा उसी का ग्राम पंचायत अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसका आवास पास होगा, मेरे ही काम करने पर रोड का निर्माण किया जाएगा मेरे द्वारा ही नाडेप सोकता लीच पिट का काम भी मेरे आदेश अनुसार ही किया जाएगा कहा बनेगा और कहा बनाया जाएगा ।

 यहां कोई नहीं है इंजीनियर एसडीओ और सीईओ जो कुछ है मेरे ही आदेश से होगा इस तरह मनमानी रवैया से रोजगार सहायक को सचिव के मिले प्रभार का दुरुपयोग करते देख ग्राम वासियों ने शहडोल कलेक्ट्रेट कार्यालय में आकर अपर कलेक्टर से रोजगार सहायक के विरुद्ध शिकायत पत्र देकर उसके द्वारा किए गए कार्यों की जांच करा कर राशियों का किस प्रकार फर्जी भुगतान किया गया ग्राम पंचायत में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराते हुए संबंधित भ्रष्टाचारी रोजगार सहायक सचिव के मिले प्रभार का जांच करा कर तत्काल कार्यवाही कराइए साहब । 

इन सभी मांगों को अपने आवेदन पत्र पर लिखकर ग्राम वासियों ने अपर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया।

 जिससे अपर कलेक्टर महोदय ने तनिक भी देरी ना करते हुए जिला पंचायत सीईओ शहडोल को तत्काल पत्र लिखकर मामले की जांच कराकर दोषी रोजगार सहायक सचिव के ऊपर कार्यवाही करने के लिए प्रेषित किया गया।

अपर कलेक्टर ने अपने पत्र में उल्लेखित किया है संबंधित सचिव के ऊपर तत्काल निम्नानुसार कारवाही करते हुए इस कार्यालय को अवगत कराऐ जिससे कि जानकारी सुनिश्चित करें। संबंधित प्रभारी सचिव रोजगार सहायक के ऊपर कार्यवाही किया जा सके।

Previous Post Next Post