Top News

धान का चावल 1016.74 किवंटल पिस गया जकरिया के चक्की में।

 प्रदेश जिला मुख्यालय अंतर्गत भ्रष्टाचार का अंबार।  नए नए रिकॉर्ड भ्रष्टाचार के हो रहे हैं कायम।   



जिला में सबसे ज्यादा मालामाल भ्रष्टाचारी।  अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग कार्यालय से करोड़ों रुपए फर्जी तरीके से भुगतान किया गया। वही शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारियों के द्वारा खरीदी सामग्रियों में 2 साल की खरीदी 1 साल में किया गया पूरा करोड़ों रुपया का किया गया खेला।  जिले का आर ई एस विभाग कार्यालय ग्रामीण सेवक यांत्रिक विभाग के उपयंत्रीयों के द्वारा बिना कार्य के अनुमोदन कर निकाली गई शासन की एडवांस राशि जो ग्राम पंचायत जमुनिया जनपद पंचायत जयसिंहनगर में आज भी नाली और पुलिया का निर्माण काम अधूरा पड़ा है। और भी विभागीय कार्य जो आज तक पूर्ण नहीं किया गया ग्रेवल रोड निर्माण आर के,राम चन्द्र है इस कार्यों के प्रभारी। वही ग्राम पंचायत सिरौंजा जनपद पंचायत सोहागपुर में आज भी सी सी रोड निर्माण नहीं हुआ है और कार्य की राशि लगभग पुरा ही निकाल कर बंडर वाट कर लिया गया। वही  जनपद पंचायत बुढार अंतर्गत कई ग्राम पंचायतों में ऐसे कार्य है। जहां प्रशासन के द्वारा विकास कार्यों की राशि का जमकर खेली गई है भ्रष्टाचार कि होली। 

एक ऐसा ही मामला सामने आया है भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों ने आज तक नहीं किया किसी प्रकार से जांच। तत्कालीन एसडीओ एपीओ का मिला प्रभार नेहा गोस्वामी के द्वारा लगभग लाखों रुपए के गवान का आरोप है। लेकिन एसडीओ मैडम की आज तक किसी प्रकार से नहीं किया गया जांच संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा। बुढार से ट्रांसफर हो कर जयसिंह नगर ब्लॉक में अपने अवैध भ्रष्टाचार को बढ़ा रहे एसडीओ गोस्वामी जिसमें गिरुंई बड़ी में स्टाप डेम निर्माण कार्य की जांच कर देगा साफ।

रिपब्लिक न्यूज। 

शहडोल // जिले में एक ऐसा ही मामला खाद विभाग के द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों ने नहीं ली किसी प्रकार से जानकारी और करोड़ों रुपए का चावल जकरिया के चक्की में पिस कर हो गया गोल लगभग 1016.74 कुंटल चावल सीएमआर मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लायर कारपोरेशन लिमिटेड शहडोल के द्वारा शासकीय गोदाम पर जमा नहीं किया गया जिसके विरुद्ध आज भी कोई कार्यवाही करने में संबंधित जिला प्रशासन अधिकारी कोताही बरत रहे हैं।

जबकि मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कारपोरेशन लिमिटेड पर्यावास भवन मुख्यालय भोपाल का पत्र क्रमांक, स्थापना, 1072 27 बर्ष 2022  /1184 भोपाल दिनांक 7,10,2022 को उक्त निगम के द्वारा क्षेत्रीय प्रबंधक मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कारपोरेशन लिमिटेड रीवा एवं जिला प्रबंधक मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड शहडोल को पत्र प्रेषित कर f.i.r. दोषी जनों के विरुद्ध किए जाने का आदेश पारित किया है।

जबकि उक्त सप्लायर संबंधित ठेकेदार मैसर्स स्काई लाइन एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा प्रदाय केंद्र शहडोल मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड शहडोल एवं जिला कार्यालय शहडोल के दस्तावेजों के अवलोकन से स्पष्ट होता है कि 3.5 लाट मात्र 1016.74 क्विंटल सीएमआर चावल को गोदाम में पहुंचाने का स्वीकृत पत्रक जारी किया गया है किंतु भौतिक रूप से गोदाम में जमा नहीं किया गया ना ही धर्म कांटे पर यह लाट का चावल पहुंचा।

शासकीय कार्य में लापरवाही और शासन के खजाने पर सेंध लगाई गई जिसमें मुख्य रूप से प्रो. मैसर्स यासीर राइस मिल शहडोल एवं स्काई लाइन एग्रो प्राइवेट लिमिटेड शहडोल के संचालक। केंद्र प्रभारी आर पी पनिका सहायक जिला कार्यालय शहडोल एवं केंद्र पर आउट सोर्स से कार्यरत साजिद अंसारी डाटा एंट्री ऑपरेटर को दोषी पाया गया है।

Previous Post Next Post