पुलिस विभाग से जनता जनार्दन को रहता है सुरक्षित रहने का आस जब ऐसे हो कर्म तो कौन करेगा विश्वास।
अमित कुमार तिवारी।
शहडोल // मुख्यालय जिला अंतर्गत पुलिस विभाग का अमानवीय व्यवहार में लिप्त । जैतपुर थाना में पदस्थ निरीक्षक दयाशंकर पाण्डेय को लोकायुक्त पुलिस ने 16 हजार रुपए की रिश्वत लेते दिनांक 10/11/2022 दिन गुरुवार को रंगे हाथ गिरफ्तार हुए है । जिसकी शिकायत अभय नन्द पाण्डेय नामक व्यक्ति जो तहसील जैतपुर निवासी द्वारा की गई थी। जो कि सोसायटी में सेल्स मैन के पद पर कार्यरत है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक दयाशंकर पाण्डेय थाना प्रभारी जैतपुर जिला शहडोल एवम थाना प्रभारी के प्राइवेट ड्राइवर गौरीशंकर मिश्रा भी शामिल है। उक्त कार्यवाही में गौरीशंकर प्राइवेट ड्राइवर के घर के सामने की गई। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता के विरूद्ध एस सी एस टी केस के संबंध में प्राप्त शिकायत पर एफ आई आर ना करने के एवज में 30 हजार रुपए की मांग की गई थी । जो वार्तालाप के दौरान 14 हजार रुपए कल प्राप्त कर लिए थे शेष रिश्वत की राशि 16 हजार रुपए लेते हुए आज थाना प्रभारी और ड्राइवर पकड़े गए । उक्त कार्यवाही में लोकायुक्त पुलिस के निरीक्षक जिया उल हक के साथ साथ ट्रेप दल के सदस्य उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार, पांच साक्षी सहित 12 सदस्यीय टीम शामिल रहे।
