Top News

दान पर दिया हुआ सार्वजानिक भूमि पर अधिग्रहण करने में हाबी है स्थानीय दबंग।

स्थानीय दबंगों के द्वारा पूर्व में दिए हुए मंदिर के नाम दान की जमीन को हड़पने के फिराक में चल रहा निर्माण कार्य।



 रिपब्लिक न्यूज।

शहडोल// मुख्यालय से लगभग तीस किलोमीटर दूर अंतर्गत तहसील कार्यालय बुढार से महज तीन किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत करकटी बस स्टैंड पर गांव के ही दबंग पैसा के दम पर अवैध कब्जा करने में लगे हुए हैं। 

जबकि यह जमीन पूर्व से पुराने पुस्तैनी निवासी एक कुशवाहा समाज के द्वारा हनुमान मंदिर के नाम पर यह जमीन दान किया गया था। लेकिन पैसे के दम के आगे दबंगों ने अपनी जाल बिछाया और फर्जी रजिस्ट्री पट्टा करवा कर जो अधिकारियों को भी संदेह के घेरे में लाती है। दबंग बंधुओं के द्वारा मंदिर प्रांगण के जमीन पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। जबकि यह जमीन कुशवाहा समाज के द्वारा हनुमान मंदिर निर्माण के लिए दान दिए हुए हैं 100 वर्ष पुराने हनुमान मंदिर का प्रांगण है ।

 बस स्टैंड करकटी के पास स्थित है। इस जमीन पर एक शासकीय हैंडपंप है जो 50 वर्षों पुराना लगा हुआ है । राष्ट्रीय ध्वजारोहण के लिए चबूतरा निर्माण भी लगभग 30 वर्षों से है मंदिर के बगल में करीबन 40 वर्ष से यहां पर निवासरत स्थानीय लोगों के द्वारा दुर्गा स्टेज का निर्माण कर दुर्गा प्रतिमा रखी जा रही है ।

 लेकिन आज अपने पैसे के दम पर दोनों भाई  विश्वकर्मा नामक व्यक्ति के द्वारा किसी दूसरे व्यक्ति को लाकर अपने नाम पर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवा कर अवैध निर्माण  किया जा रहा है तहसील कार्यालय बुढार में हुई ग्रामीणों के द्वारा शिकायत फिर भी तहसीलदार महोदय ने जाकर काम नहीं रुकवाया जबकि शासन का यह आदेश है।किसी भी शासकीय या स्थानीय मंदिर परिसर पर कोई भी व्यक्ति अवैध कब्जा नहीं कर सकता अगर कोई व्यक्ति इस तरह का कार्य करते पाए जाते हैं उनके ऊपर कानूनी कार्यवाही किया जाएगा ।


ग्रामीणों के जनसमूह के द्वारा तहसील कार्यालय बुढार में तहसीलदार के नाम से आवेदन पत्र दिया गया अवैध हो रहे निर्माण का फिर भी शिकायत मिलने के बाद भी बुढार तहसीलदार महोदय के द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई कार्य प्रगति पर चल रहा है बेधड़क ।                                                            
अब कौन करेगा जांच सीएम को शिकायत देने के लिए स्थानीय लोगों ने बना रखी है शिकायत पत्र जिस पर तहसीलदार का भी नाम किया जाएगा अंकित हमारे द्वारा शिकायत देने के बाद भी तहसीलदार महोदय ने ना ही अपने अधीनस्थ    आर आई ,पटवारी को वहां भेज कर उस मंदिर प्रांगण की जमीन को देख कर जांच नहीं कराई है और हो रहा अवैध निर्माण को रोकने का प्रयास करें या उसको रोका जाए किसी प्रकार की कार्यवाही नही किया गया।                                                     शिकायत पत्र देने के बाद भी अधिकारियों का जांच संदेह के घेरे में रसूखदार अवैध कब्जा धारी भू माफिया अपने विवेक से अपना अवैध निर्माण का विकास करने में अग्रसर बढ़ता हुआ आगे चल रहा है गांव के कुछ स्थानीय लोगों के द्वारा मना करने पर अपने एसटीएससी का उपयोग की धमकी देकर उन्हें संत कर दिया है।

विश्वकर्मा नामक व्यक्ति जो आपस में दोनों सगे भाई हैं इनके दबंगई के आगे या पैसों ने रोक दी क्या जांच कब होगी कार्यवाही ग्रामीणों के आस पर फिर फेरा जा रहा है पानी ।

Previous Post Next Post