शासकीय कर्मचारी शिक्षा बनाम भूमाफिया ।
शासकीय शिक्षक शुक्ला का अवैध कारोबार ।
पत्नी और भांजे के नाम पर प्लाटिंग का करोबार।
रिपब्लिक न्यूज।
शहडोल// मुख्यालय से लगभग 4 /5 किलोमीटर दूरी पर शासकीय कर्मचारी शिक्षक शुक्ला जी का पत्नी और भांजे के नाम पर करोड़ों रुपए का अवैध कारोबार । स्थानीय कुछ दलालों से सम्पर्क कर आदिवासी गरीब किसानों को बहला फुसलाकर कुछ रुपए का लालच देकर उनकी जमीन पर प्लाटिंग कर उनके पास कि शासकीय जमीन पर प्लाटिंग कर उस जमीनों को भी बेचने का काम किया है । नौरोजाबाद में पदस्थ शासकीय कर्मचारी शिक्षक शुक्ला इनका प्लाटिंग का अवैध कारोबार कई वर्षो से पत्नी और भांजे के नाम से चल रहा है। इसी बीच जिले में एक चर्चा शासकीय जमीन पर प्लाटिंग का अवैध कारोबार स्थानीय कुछ दलालों के मिली भगत से मध्य प्रदेश शासन कि जमीन बेचा जा रहा है सस्ते दामों पर निर्माणधीन शासकीय मेडिकल कॉलेज के पीछे चांपा जमुआ ग्राम पंचायत क्षेत्र अंतर्गत भूमाफिया शासकीय शिक्षक शुक्ला खसरा नंबर 71 और 72.2 जो नबई लाल पिता सीता राम के नाम से फर्जी तरीके से बेचना सामान्य जाति बता कर जिस पर चांपा निवासी भूरा, सूरज, और बंसत नाम के व्यक्तियों के साथ मिलकर अजय पांडे नामक व्यक्ति के द्वारा फर्जी तरीके से बेचा जा रहा था। इस फर्जी कागजात पर भूमाफिया को 3 दिनों तक जेल का हवा खाना पड़ा था। इस तरह से कई जमीनों को फर्जी तरीके से भूमाफिया बनाम शासकीय शिक्षक शुक्ला जी ने अवैध प्लाटिंग कर बेचा है और लेन देन पत्नी और भांजे के नाम से किया गया है। इस अवैध कारोबार में भूतपूर्व राजस्व विभाग अधिकारी सोनी जी ने कृष्णा क्षेत्र अंतर्गत निर्माण किया अपना निवास स्थान।
श्रषि फर्म के नाम पर करोड़ों रुपए सूरज और बंसत कटनी निवासी देना बैंक में खाता खोल कर राशि जमा किया गया था अजय कुमार के द्वारा।
भू माफिया शासकीय शिक्षक शुक्ला के द्वारा अपने पार्टनर के साथ भी धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपए की राशि पत्नी और बेटे भांजे के नाम पर जमा कराया।
भूमाफिया शासकीय कर्मचारी शिक्षक शुक्ला ने कई गैर हक दर्राना जमीनों को भी प्लाटिंग कर फर्जी तरीके से बेचा गया है जो खसरा नंबर 53/2 और 53/3लगभग 10 एकड़ जमीन पर प्लाटिंग कर बेचा गया है।
भूमाफिया के द्वारा पिपरिया में डूप्लेक्स कालोनी निर्माण कार्य शुरू करने का योजना बनाई गई हैं लेकिन इनके फर्जी कारोबार का जानकारी लोगों को पता चला तो भूमाफिया के द्वारा निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया।
अगले अंक में प्रकाशित होगा इनके ऊपर एफ आई आर दर्ज की जानकारी और जिला अंतर्गत सभी क्षेत्रों में फर्जी तरीके से प्लाटिंग का अवैध कारोबार का राज जमुआ, चांपा, हरदी, जमुई, छतरपुर , धुरवार, पिपरिया और कोटमा शहडोल में एक साथ कई जगहों पर प्लाटिंग कर कई गैर हक दर्राना जमीनों को बेचने का अवैध कारोबार कर काली कमाई करने में सफल रहे किसी को पता भी नहीं चलेगा और किस तरह पत्नी और भांजे के नाम पर करोड़ों रुपए का भुगतान कराया गया और लेन देन भी पत्नी के नाम से होता है ।
