किसान परिवार के बेटा ने किया ग्राम पंचायत का नाम रोशन विजय विकास का एमबीबीएस के लिए हुआ चयन।
बिना किसी कोचिंग क्लास के स्वयं के मेहनत से नीट परीक्षा परिणाम 521अंक हासिल कर ली एम बी बी एस।
महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर में मिला स्थान।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय अंतर्गत आदिवासी क्षेत्र में रहने वाला परिवार ग्राम पंचायत धमनी कला जनपद पंचायत सोहागपुर जिला शहडोल निवासी विजय सिंह सावित्री देवी सिंह पुत्र विकास सिंह का चयन डॉक्टर की पढ़ाई के लिए एमबीबीएस कॉलेज इंदौर के लिए चयन हुआ है।
विकास का प्रारंभिक पढ़ाई ग्राम पंचायत धमनी कला के शासकीय माध्यमिक विद्यालय से हुआ गांव में ही पढ़कर शहडोल से एक बर्ष ग्रेजुएशन पढ़ाई के उपरांत मेडिकल का एग्जाम दिया जिसमें पहली ही बार में एम बी बी एस के लिए चयन हो गया।
विकास के कठिन अथक मेहनत और परिश्रम का सुखद परिणाम रहा की देश के मेडिकल में सबसे बड़ी पढ़ाई के लिए इंदौर मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेज को काउंसलिंग में दिया गया।
इस बड़ी उपलब्धि पर विकास के स्वयं का मेहनत और माता-पिता के सहयोग साथ के बदौलत इस काबिलियत को हासिल किया है पहली बार में नीट की परीक्षा पास करके एमबीबीएस के राह पर चलते हुए मंजिल के लिए छलांग लगाई।
जिला के कलेक्टर सहित समस्त संबंधित प्रशासनिक अधिकारी अमला उसके अलावा मध्य प्रदेश के शासन से अनुरोध है कि इस गरीब परिवार के होनहार बच्चे की पढ़ाई के लिए शासन सहयोग प्रदान करें।
सामाजिक कार्यकर्ताओं समाज सेवी और नगर के वरिष्ठ नागरिकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।