Top News

ब्राह्मण एकता परिषद के सदस्यों ने शुक्ला जी को श्रद्धांजलि अर्पित किए।

 ब्राह्मण एकता परिषद के सदस्यों ने पंडित शंभूनाथ शुक्ला को अर्पित की श्रद्धांजली। अध्यक्ष और कई कार्य कर्ता सदस्य रहे शामिल। ।


रिपब्लिक न्यूज।

शहडोल। 21 अक्टूबर को शहडोल शहर के निवासी पंडित शंभूनाथ शुक्ला का निर्वाण दिवस पर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के सदस्यों ने  कलेक्टर परिसर स्थित पंडित शंभूनाथ शुक्ला की प्रतिमा व चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन दिया। 


इस अवसर पर ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष पं. त्रिलोकीनाथ गर्ग शहडोल एवं युवा प्रकोष्ठ प्रमुख पं. गौरव द्विवेदी और सदस्य पत्रकार पं. शैलेन्द्र कुमार मिश्रा रिपब्लिक न्यूज कई सदस्यों ने भी  श्रद्धांजलि दी। तथा गौरवशाली परिवार के उपस्थित सदस्यों के साथ बैठकर उनकी स्मृतियों को ताजा किया। इस अवसर पर पं. त्रिलोकीनाथ ने कहा कि हमारे पूर्वज पंडित शंभूनाथ शुक्ला शहडोल ही नहीं पूरे भारतवर्ष के गौरवशाली संविधान निर्माता के अहम सदस्य थे। और उनके बनाए संविधान में हमें वर्तमान लोकतंत्र की छवि को देखते रहना चाहिए। उनके सानिध्य में शहडोल जिले का जो विकास हुआ है वह अतुलनीय है उनकी स्मृतियां हमेशा प्रेरणा दाई रहेंगी।

Previous Post Next Post