मध्यप्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग के कार्य क्रम में क्या हुआ प्रोटोकाल नियम निर्देश का उलंघन।
रिपब्लिक न्यूज।
शहडोल // मुख्यालय अंतर्गत जनपद पंचायत सोहागपुर विकासखंड ग्राम पंचायत खैरहा के गोहिटा संगम धाम में लोक निर्माण विभाग के द्वारा सी सी रोड और स्टाप डेम पुलिया का भूमि पूजन शिलान्यस लोकार्पण कार्यक्रम विभाग के द्वारा किया गया जहा पर मुख्य अतिथि के रूप में शहडोल क्षेत्र सांसद महोदया हिमाद्री सिंह रहीं साथ में कार्यक्रम की अध्यक्षता जैतपुर क्षेत्र विधायक महोदया मनीषा सिंह ने किया विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष जिला निर्माण समिति के सभा पति जिला शहडोल रहे । लेकिन जैसे ही शिलान्यस लोकार्पण हुआ शिलान्यास पत्थर का पर्दा जैसे ही खुला और उसमे लिखे हुए नामो को लोगो ने पढा शिलान्यास लोकार्पण पत्थर पर भाजपा मंडल खैरहा विपुल सिंह का नाम लिखा है वहां पर मौजूद क्षेत्र वासी भड़क गए जबकि विभागीय सूत्रों के अनुसार जो भी जनता के द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि होते हैं उन व्यक्तियों के नाम लिखा रहता है लेकिन यहां जो कभी वार्ड का चुनाव तक नहीं लडे हों ऐसे मंडल अध्यक्ष का नाम शिलान्यास पत्थर पर दिखाई दिया जो ग्राम पंचायत खैरहा के निवासी तक नहीं है और विपुल सिंह सिर्फ भाजपा के खैरहा मंडल अध्यक्ष हैं कोई जनप्रतिनिधि नहीं है । जबकि जिला अध्यक्ष के बाद जिला महामंत्री होते है और मंडल अध्यक्ष से बड़े पद पर होते है और मंडल अध्यक्ष तो ग्राम पंचायत अरझुला के निवासी है जिनका पद खैरहा मंडल अध्यक्ष का है और उसके बावजूद भी नियमों से हट कर मंडल अध्यक्ष का नाम शिलान्यास बोर्ड पत्थर पर लिखा हुआ है। जबकि भारतीय जनता पार्टी जिला शहडोल के जिला महा मंत्री खैरहा ग्राम पंचायत के निवासी है और उनका नाम कही दिखाई भी नहीं दिया । पूर्व जनपद पंचायत सोहागपुर उपाध्यक्ष और भाजपा के आमंत्रित सदस्यों में से एक नाम है ग्राम पंचायत धमनी के निवासी है लेकिन उनका भी नाम कही नहीं देखने को मिला और न ही वरिष्ठ समाज सेवी का नाम शिलान्यास पत्थर पर कही दिखाई नहीं दिया लेकिन विपुल सिंह खैरहा मंडल अध्यक्ष का नाम किसने शिलान्यास बोर्ड पर लिखाया और क्यों लिखा गया ।
भुत पुर्व और वर्तमान जनपद पंचायत सोहागपुर उपाध्यक्ष जनप्रतिनिधि का नाम शिलान्यास बोर्ड पर लिखना भुले क्या प्रशासन अधिकारी।
पार्टी के अंत कलह में फंसे क्या मंडल अध्यक्ष।
