मुख्यालय शहडोल जनपद पंचायत सोहागपुर अंतर्गत बुढार खैरहा पहुंच मार्ग से जुड़े करकटी सिरौंजा पहुंच मार्ग का मामला । लोक निर्माण विभाग शहडोल द्वारा ठेकेदार कंपनी मेसर्स एकता कंट्रक्शन के ठेकेदार द्वारा कराया गया था रोड निर्माण जो गारंटी से पहले टूट कर बिखर गया । जिम्मेदार अधिकारियों ने नहीं ली जानकारी बने रहे अनजान। मेसर्स एकता कॉन्ट्रक्शन के ठेकेदार के द्वारा रोड निर्माण बरसात से पहले कई जगहों से टूट कर उखड़ गया था । फिर भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने नहीं कराई रिपेयरिंग मरम्मत पेंच वर्क का कार्य ठेकेदार भी बने रहे अनजान। लेकिन जब समाचार पत्र के माध्यम से खबर आई तो ठेकेदार ने तुरंत अपने कर्मचारियों को भेजकर निर्माण रोड पर पेंच वर्क के नाम पर रिपेयरिंग कर लीपापोती का औपचारिकता निभाने का कार्य ठेकेदार ने किया । क्योंकि आज भी कई जगह से उखड़ा है रोड । जबकि कुछ समय पहले ही ठेकेदार के द्वारा औपचारिकता निभाने का रिपेयरिंग मरम्मत पेंच वर्क कार्य हुआ था । निर्माण के समय लोक निर्माण विभाग शहडोल में पदस्थ रहे एसडीओ डीपी दुबेदी और उपयंत्री मोले सिंह ठेकेदार कंपनी मेसर्स एकता कंस्ट्रक्शन के द्वारा हुआ था रोड निर्माण । विशेष सूत्रों से पता हुआ बुढार के ठेकेदार है कोई । और पुराने पुलिया को नए पुलिया के साथ जोड़कर रोड का निर्माण कराया गया है । ठेकेदार कंपनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों के मिली भगत द्वारा।
दूसरा कारनामा 18लाख रुपए का पेंच वर्क रिपेयरिंग रोड नहीं चला एक महीने।
शहडोल - मुख्यालय अंतर्गत कोल माइंस के द्वारा रोड के रिपेयरिंग वर्क के लिए लगभग 18 लाख रुपए स्वीकृत हुए। कमीशन के भ्रष्टाचार में रोड पर सिर्फ लीपापोती हुआ और काम पूरा कर ठेकेदार ने अपना पल्ला झाड़ते हुए दिखाए रास्ते । जब की कोई भी कंपनी इस तरह के रोड पर पेंच वर्क रिपेयरिंग कार्य नहीं करता। बड़े-बड़े और खाई जैसे गड्ढों पर बोल्डर के बड़े-बड़े टुकड़े डालकर गड्ढों को भरा और डामर का लेप चढ़ाकर बेलन से दबाकर बराबर किया । लेकिन वहीं ठेकेदार के द्वारा छोटे गड्ढे को नजरअंदाज करते हुए चले गए और रोड पर बराबर पेंच वर्क रिपेयरिंग कार्य पूरा नहीं किया। और काम बंद हो गया ठेकेदार के द्वारा 18लाख रूपए का पेंच वर्क रिपेयरिंग मरम्मत निर्माण कार्य हुआ पूरा।