Top News

लक्ष्य से एक कदम पीछे विकास खंड बुढार बारिश के पानी ने रोका।

 


मुख्यालय शहडोल कोरोनावायरस के बढ़ते तीसरी लहर ओमिक्रॉन के प्रभाव से बचाने के लिए शासन ने 15 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चों को टीकाकरण अभियान चलाया है। जिस पर जनपद पंचायत विकास खंड बुढार के क्षेत्रों पर दिनांक 10.01.2022  दिन सोमवार 27 वैक्सीनेशन केन्द्र बनाया गया था। 27 वैक्सीनेशन केन्द्रों पर 2951 दो हजार नौ सौ इंक्वान टीका लगाने का लक्ष्य मिला रहा । जिसका पिछा करते हुए विकासखंड बुढार के शासकीय कर्मचारियों ने 2127 टीके लगवाने में कामयाबी हासिल किया।  शेष बचे टीके का भी कार्य पूरा किया जा सकता था लेकिन भगवान के आगे मानव भगवान नहीं बन सकते लगभग 3:00 बजे बिना मौसम के बारिश होने  लगा। इस कारण वैक्सीनेशन केन्द्रों पर बच्चों को समय से नहीं पहुंचाया जा सका। और समय ने अपना रुख बदल लिया। और लक्ष्य पूर्ण  होने में 834 आठ सौ चौंतीस टीके लगवाने  रह गए शेष । लगभग 80%को पार किया विकास खंड बुढार बारिश होने के बाद भी।जिस पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी बुढार ने सभी कार्यरत कर्मचारियों को बधाई दी।

Previous Post Next Post