Top News

शिवानी जैन को मिला अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत का प्रभार।

सीईओ जयसिंहनगर शिवानी जैन को अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल का प्रभार।

रिपब्लिक न्यूज़।।

भोपाल मुख्यालय मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जारी किए निर्देश मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, भोपाल द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर शिवानी जैन को अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत शहडोल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर शिवानी जैन के कुशल नेतृत्व कार्य प्रणाली को देखते हुए मध्यप्रदेश शासन के जारी निर्देशों के अनुसार शिवानी जैन अपने वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत शहडोल का कार्यभार भी संभालेंगी।

Previous Post Next Post