स्व-सहायता समूह की महिलाएं बढ़ रही स्वावलंबन की ओर- विधायक
--
व्यवसायिक प्रशिक्षण सह कुकिंग प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
---
विधायक, कमिश्नर, कलेक्टर ने चखा स्वाद,मिला प्रमाण पत्र
---
शहडोल 25 जून 2026- प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत रसोई सह सहायको का व्यवसायिक प्रषिक्षण एवं कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन जनपद पंचायत सोहागपुर के सभागार में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक मनीषा सिंह ने माॅ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दी प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर कमिश्नर शहडोल संभाग सुरभि गुप्ता, कलेक्टर डाॅ. केदार सिंह, सीईओ जिला पंचायत शिवम प्रजापति सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियो ने स्व सहायता समूह की महिलाओ द्वारा बनाएं गए व्यंजन का स्वाद चखा।
विधायक मनीषा सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेष के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के नेतृत्व में महिलाओ के सषक्तिकरण के लिए लगातार कार्य किये जा रहे है। उन्होंनेे कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं स्व-सहायता समूह के माध्यम से खुद का व्यवसाय एवं रोजगार के साधन जुटा कर स्वावलंबन की ओर आगे बढ़ रही है। वहीं महिलाएं कुकिंग का प्रषिक्षण प्राप्त कर घर-परिवार के लिए पौष्टिक एवं संतुलित आहार बनाने का भी कार्य करती है।
कुकिंग प्रतियोगिता में स्व-सहायता समूह की 85 महिलाओ ने भाग लिया एवं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओ को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमृता गर्ग, अध्यक्ष जनपद पंचायत हीरावती कोल, उपाध्यक्ष शक्ति सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुद्रिका सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गलैक्सी नागपुरे, सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग आनंद राय सिंहा, डीपीसी अमरनाथ सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।