सेवा सेतु अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ का जयसिंहनगर में भव्य शुभारंभ।
विधायक श्रीमती मनीषा सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजन, हजारों ग्रामीणों ने लिया भाग, सैकड़ों हितग्राही मौके पर लाभान्वित।
रिपब्लिक न्यूज़।।
शहडोल मुख्यालय जनपद पंचायत जयसिंहनगर के जनपद परिसर में शनिवार को सेवा सेतु अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र कि विधायक मनीषा सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शासकीय सेवाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने की पहल की गई। कार्यक्रम में हजारों ग्रामीणजन शामिल हुए तथा सैकड़ों पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से जोड़ना शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों के निकट उपलब्ध कराना तथा विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का निराकरण एक ही परिसर में सुनिश्चित करना रहा। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया तथा पात्रतानुसार लाभ प्राप्त करने के अवसर उपलब्ध कराए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति।
कार्यक्रम में तरुणा वर्मा, डीएफओ उत्तर वन मंडल शहडोल, एम.पी. सिंह, संयुक्त आयुक्त विकास, शिवानी जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर, एसडीओ वन विभाग जयसिंहनगर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद जयसिंहनगर, जयश्री कचेर, वन परिक्षेत्र अधिकारी जयसिंहनगर एवं अमझोर रेंज के अधिकारियों सहित विकासखंड स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
मौके पर ही हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। पात्र हितग्राहियों के प्रकरणों पर मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही करते हुए सैकड़ों हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।
इससे ग्रामीणों को संबंधित सेवाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों में जाने की आवश्यकता कम हुई तथा योजनाओं का लाभ सरल एवं सुगम प्रक्रिया से उपलब्ध कराने में सहयोग मिला। हजारों ग्रामीणों की सहभागिता से कार्यक्रम में व्यापक जनभागीदारी देखने को मिली।
शासन एवं जनता के बीच सेतु बनेगा अभियान सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार’ के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और शासकीय सेवाओं को ग्राम स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के तहत ग्रामीण नागरिकों को विभागीय सेवाओं की जानकारी एवं पात्रतानुसार लाभ उपलब्ध कराने के साथ प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया जा रहा है।
जनपद पंचायत जयसिंहनगर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की सहभागिता और ग्रामीणों की व्यापक उपस्थिति के साथ जनसेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य को प्रमुखता दी गई।
