Top News

जिला के पांचों विकास खंड में रोजगार मेला का होगा सम्मान पुर्ण आयोजन।

विकासखंड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 11 से 18 सितम्बर तक।

पांचों विकासखंडों में आयोजित होंगे रोजगार मेले।

रिपब्लिक न्यूज़।।

शहडोल मुख्यालय जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवम प्रजापति ने जानकारी दी है कि जी डीएक्स सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया लिमिटेड, नोएडा द्वारा शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 11 से 18 सितम्बर 2026 तक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत ब्यौहारी सभागार में 11 सितम्बर, जनपद पंचायत जयसिंहनगर सभागार में 15 सितम्बर, जनपद पंचायत गोहपारू सभागार में 16 सितम्बर, जनपद पंचायत बुढार सभागार में 17 सितम्बर एवं जनपद पंचायत सोहागपुर सभागार में 18 सितम्बर को रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे।

सभी रोजगार मेले प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होंगे। रोजगार मेले में सुरक्षा जवान, ड्रोन पायलट एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती की जाएगी।

Previous Post Next Post