प्रदेश भर में अवैध रूप से जुआ फड़ और सट्टा संचालन के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।
पुलिस प्रशासन के पहुंच मार्ग से दूर जुआ फड़ संचालक।
हाल ही में सामने आए कुछ प्रमुख मामले हैं।
रिपब्लिक न्यूज़।।
शहडोल मुख्यालय मध्य प्रदेश जिले में पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जमुई के जंगल में चल रहे एक बड़े जुए के फड़ पर पुलिस ने दबिश देकर कुछ जुआरियों को गिरफ्तार किया था। मौके से नकदी, वाहन और मोबाइल फोन समेत 4 लाख रुपये से अधिक का मशरूक जब्त किया गया था। लेकिन वही आज भी ग्राम पंचायत जमुई के मरजाद टोला में स्थानीय भाजपा नेता के संरक्षण में जुआं फड संचालित किया जाता है जिसमें जिला मुख्यालय के अलावा आसपास के कई जुआडिया इस जुआं फड़ में अपनी सहभागिता निभाते हैं।
बुढार थाना नगर क्षेत्र अंतर्गत कार्रवाई में भाजपा नेता के कॉलोनी स्थित एक मकान के अंदर अवैध रूप से जुए का फड़ संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
लेकिन जुआं फड संचालक आज भी पुलिस प्रशासन के पहुंच से दूर हैं।
जबकि नगर में कैलाश और नमन नामक दोनों व्यक्तियों के ठिकानों पर जुआ फड़ का संचालन धड़ल्ले से चल रहा है।
धनपुरी थाना क्षेत्र के कई मोहल्ले में संगठित रूप से चल रहे अवैध जुआ अड्डे पर पुलिस प्रशासन ने आज तक एक भी कार्रवाई नहीं किए जबकि स्थानीय और क्षेत्र अंतर्गत कई लोग लाखों रुपये नकद, मोबाइल फोन और ताश के पत्तों सहित और कई लोगों के मिली भगत में फड़ संचालन किया जाता है। वहीं स्थानीय सूत्रों अनुसार प्राप्त जानकारी बगंवार के जंगलों एवं चीफ हाऊस, तीन नम्बर के कई क्षेत्रों में जुआ फड़ संचालित किया जा रहा है।
अमलाई थाना क्षेत्र में चल रहे ऑनलाइन जुआ और क्यूआर कोड के माध्यम से अवैध वित्तीय लेन-देन व सट्टा चलाने वाले तीन युवकों को पुलिस-प्रशासन ने कुछ समय पहले गिरफ्तार कर उनके पास से डिजिटल उपकरण और अन्य सामग्री बरामद किया गया था।
आप किसी विशेष शहर या मोहल्ले से जुड़ी अवैध जुआ फड़ संचालन की जानकारी एवं कार्रवाई या समाचार के बारे में जानना चाहते हैं?
अगले अंक के साथ।