Top News

हत्या का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार।

रिपब्लिक न्यूज़।।

शहडोल मुख्यालय जिला का बहुचर्चित मामला ग्राम रामपुर गोलीकांड में मांसाहार दुकान संचालक की हत्या के बाद फरार चल रहा 30 हजार रुपये का इनामी आरोपी राजकुमार शर्मा छतरपुर के बाबा बागेश्वर धाम में बेस बदलकर फरारी काट रहा था। 

अमलाई पुलिस ने जब उसे पकड़ने के लिए बागेश्वर धाम में दबिश दी तो वह हाथ नहीं आया, लेकिन कुछ देर बाद खाना खाने की लाइन में थाली लेकर खड़ा मिल गया,

पुलिस को देखते ही आरोपी थाली छोड़कर भागा, मगर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया।

कुछ दिन पहले एक घटना अमलाई थाना क्षेत्र के रामपुर में मांसाहार दुकान पर हुआ। 13 जुलाई को रज्जन कहार अपनी मटन बिरयानी की दुकान पर मौजूद था, तभी आदतन अपराधी राजकुमार शर्मा वहां पहुंचा और हवाई फायरिंग करने लगा। 

रज्जन ने विरोध करते हुए फायरिंग करने से रोका, तो आरोपी ने सीधे रज्जन पर गोली दाग दी। 

गंभीर रूप से घायल रज्जन को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद गिरफ्तारी के डर से आरोपी संतों की शरण में छिपता रहा, वह सबसे पहले छतरपुर के जटायु धाम पहुंचा, लेकिन पकड़े जाने के खौफ से वहां से मैहर भाग निकला।

हत्या का आरोपी अब अमलाई पुलिस-प्रशासन की हिरासत में है।

आरोपी मैहर में कुछ दिन रुकने के बाद वह बागेश्वर धाम आश्रम पहुंचा और वेशभूषा बदलकर वहीं शरण ले ली।

 सुरागों के आधार पर अमलाई पुलिस की एक विशेष टीम बागेश्वर धाम आश्रम पहुंची।

जांच के दौरान पुलिस को भोजन की कतार में थाली लिए खड़े एक संदिग्ध व्यक्ति पर शक हुआ जैसे ही पुलिसकर्मी उसकी ओर बढ़े, आरोपी थाली वहीं फेंककर भागने लगा।

वहीं पुलिस-प्रशासन टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी अमलाई पुलिस की हिरासत में है। एसडीओपी विकास पांडेय का कहना है, हत्या के मामले के फरार आरोपी को हिरासत में लिया गया है, आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Previous Post Next Post