Top News

बिजली कटौती एवं लो वोल्टेज के ड्रामा से परेशान ग्राम पंचायत धमनी कला के उपभोक्ता।।

ग्राम पंचायत धमनी कला के ब्राह्मण मोहल्ला में लो-वोल्टेज से हाल बेहाल।

पंखे-बल्ब बेअसर, प्रशासन की उदासीनता से भड़के लोग।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय जिला के धनपुरी डिवीजन हरदी सब स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धमनी कला ब्राह्मण मोहल्ला में बिजली संकट का विकराल रूप लगभग पांच वर्षों से धारण कर चुका है।

मेंटेंनेंस के नाम पर विभाग झड़ते हैं अपना पल्ला ।

विभागीय विशेष सूत्रों अनुसार प्राप्त जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ कंपनी के मिली भगत से कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में ठेका कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों के मिलीं भगत से मेंटेंनेंस के नाम पर बिजली कटौती अवैध तरीके से किया जाता है।

पिछले कई माह से लगातार बिजली खराबी और लो-वोल्टेज की समस्या से स्थानीय निवासियों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। 

यहां के घरों में पंखे, बल्ब, और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। कभी तार खराब होने की वजह से बिजली कटौती रहती है, तो कभी इतना कम वोल्टेज आता है कि पंखे की गति तक रूक जाता है यानी बिजली है या नहीं के बराबर हो जाती है। 

कई उपभोक्ताओं ने कई बार क्षेत्रीय लाइनमैन को शिकायत दर्ज की, लेकिन उनके द्वारा कोई गंभीर सुधार नहीं किया जा रहा है। बार-बार सूचना देने के बावजूद बिजली विभाग द्वारा टालमटोल की जा रही है, और समस्या जस की तस बनी हुई है।

Previous Post Next Post