Top News

सीवर पाइपलाइन निर्माण कंपनी की घोर लापरवाही स्थानीय रहवासियों के लिए बना मुसीबत का कारण।

निर्माण कंपनी ने छोड़ा अधूरा निर्माणाधीन कार्य।

स्थानीय निवासियों के लिए बना मुसीबत का कारण। 


रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय जिला के नगर पालिका परिषद नगर शहर में सीवर लाइन निर्माण कंपनी के कार्यों की लापरवाही स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। 

जिला नगर पालिका परिषद में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर निर्माण कंपनी ने सीवर पाइपलाइन कार्य के लिए गड्ढे खोदकर लापता हो गई 

रीवा रोड स्थित मदन एजेंसी के बगल से पुलिस लाइन को जोड़ने वाले मार्ग पर सीवर लाइन के कर्मचारियों ने बीच सड़क करीब 20 फीट से अधिक का गड्ढा खोद दिया और उसके बाद कार्य अधूरा छोड़कर चले गए। 

जिसमें स्थानीय रहवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और बुजुर्गों की परेशानी बढ़ गई है।

स्थानीय निवासीगण ने बताया कि वार्ड क्रमांक 11/15 में दो दिन पूर्व जेसीबी मशीन से सड़क खोदी गई थी, लेकिन इसके बाद कर्मचारी मौके पर नहीं लौटे। सड़क के बीच बने बड़े गड्ढे के कारण करीब 40 से अधिक घरों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। 

अब वही स्थानीय निवासियों को नगर के मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए अब लगभग एक किलोमीटर अतिरिक्त दूरी घुम कर जाना पड़ रहा है। जो पहले महज कुछ कदम में पूरी हो जा रहा था।

वहीं स्थानीय निवासियों ने यह भी बताया कि उनकी दुकान सड़क के एक ओर है और घर दूसरी ओर, लेकिन गड्ढा खोदे जाने के बाद पैदल आने-जाने का भी रास्ता नहीं छोड़ा गया है। 

पहले जहां कुछ कदम चलकर घर पहुंच जाते थे, वहीं अब उन्हें लंबा चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों ने नाराजगी जताते हुए मांग की है कि सीवर पाइप लाइन निर्माण कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर तत्काल पैदल आवाजाही की व्यवस्था करें और यह स्पष्ट करें कि मार्ग कब तक बंद रहेगा और मरम्मत कार्य कब तक पूरा किया जाएगा। 

स्थानीय निवासियों ने बताया है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ सकता है।

Previous Post Next Post