Top News

एसईसीएल के कोल माइंस में एस आई एस एफ का पहरा फैल।

SECL की सभी माइंस में चोरी का तांडव! SISF की सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय जिला के सोहागपुर SECL के सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत धनपुरी, अमलाई, खैरहा, राजेंद्र, दामिनी, रामपुर, शारदा समेत सभी माइंस क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

कोयला, डीजल, कबाड़ और बिजली तारों की लगातार चोरी अब एक संगठित गतिविधि का रूप लेती नजर आ रही है, जिससे SECL को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।

सबसे बड़ा और गंभीर सवाल यह है कि इन सभी माइंस क्षेत्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी SISF के पास होने के बावजूद आखिर चोर इतने बेखौफ कैसे हैं?

क्या सुरक्षा केवल कागजों तक सीमित रह गई है?

स्थानीय स्तर पर यह चर्चा तेजी से फैल रही है कि बिना किसी अंदरूनी चूक या सहयोग के इतनी बड़े पैमाने पर लगातार चोरी संभव नहीं है। हालांकि इन बातों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हालात कई सवाल जरूर खड़े कर रहे हैं।

सीधा सवाल क्या SISF की सुरक्षा व्यवस्था में भारी लापरवाही है?या फिर सिस्टम के भीतर ही कहीं गड़बड़ी छिपी हुई है?

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं और सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान हो सकता है।

 अब जरूरत है उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके और जो भी दोषी हो—उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Previous Post Next Post