Top News

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा चालक की दबाने से हुई मौत।

अचानक रोड पर दर्दनाक हुआ हादसा।

खेत की जुताई से पहले ट्रैक्टर इंजन पलटा।

चालक की दबने से हुई मौत।

 रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय जिला के खैरहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सारंगपुर रोड में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गई। खेत की जुताई करने जा रहा ट्रैक्टर इंजन चलते हुए एकाएक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक इंजन के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आज दिन शनिवार को पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू की है। घटना की जानकारी के बाद लोगों का मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान हाफिज पिता सफीक (36) के रूप में हुई है। वह ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई करने के लिए निकला था। 

इसी दौरान सारंगपुर रोड पर ट्रैक्टर का इंजन असंतुलित होकर पलट गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया।

घटना की सूचना मिलते ही खैरहा थाना पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची। 

स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर इंजन को सीधा कराया गया और उसके नीचे दबे चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राथमिक जांच में हादसे का कारण ट्रैक्टर का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

स्थानीय पुलिस प्रशासन ने बताया कि घर से खेत के लिए ट्रैक्टर लेकर जा रहा था, तभी रास्ते में इंजन पलट गया और चालक की दबने से मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा था। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही किया गया, फिलहाल मामले पर हमने मर्ग कायम किया है आगे की जांच कर रहे है।

Previous Post Next Post