Top News

एक एक लाठी का हिसाब लेंगे कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष।

प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में काँग्रेस की जन आक्रोश रैली।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय जिला नगर में मध्यप्रदेश काँग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की विशेष उपस्थिति एवं जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में, शहडोल जिला की ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर दिनांक 13 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार को काँग्रेस द्वारा जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया।

जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने जानकारी देकर बताया कि यह जन आक्रोश रैली शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, शहरी एवं ग्रामीण स्थानीय युवाओं को रोजगार, किसानों की मूलभूत समस्याओं, अवैध रेत उत्खनन तथा शासन-प्रशासन की तानाशाहीपूर्ण कार्यप्रणाली के विरोध में आयोजित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि माननीय प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी दोपहर 02 बजे अंबेडकर चौक पहुंचेंगे, जहाँ से जन आक्रोश रैली प्रारंभ होकर जयस्तंभ चौक में समाप्त होगी। 

रैली के समापन पर विशाल आमसभा आयोजित की जाएगी, जिसके उपरांत प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जनहित से जुड़ी मांगें रखी जाएंगी। इसके पश्चात माननीय प्रदेश अध्यक्ष वार्ड कमेटियों के संदर्भ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने समस्त काँग्रेस जनों एवं आम नागरिकों से अपील किये। अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जन हितार्थ जन आक्रोश रैली को सफल बनाएं।

Previous Post Next Post