Top News

अवैध उत्खनन रेत सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली विधिवत जप्त कर कब्जे में लिया गया।

बुढार पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन पर कार्यवाही,

अवैध रेत सहित वाहन किया गया जप्त।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय जिला के थाना बुढ़ार अंतर्गत ग्राम लालपुर में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सोन नदी से अवैध रूप से रेत चोरी कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस दल द्वारा तत्काल मुखबिर सूचना स्थान ग्राम नौखड़िया-सेमरा रोड पर पहुंच कर घेराबंदी की गई, जहाँ एक लाल रंग का बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित आते दिखा।

बुढ़ार पुलिस द्वारा वाहन को रोककर चालक का नाम-पता पूछे जाने पर उसने अपना नाम रज्जू कोल पिता तेजराज कोल, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम ककरहली टोला, लालपुर, थाना बुढ़ार, शहडोल का होना बताया। पूछताछ में चालक ने स्वीकार किया कि वाहन स्वामी शैलेन्द्र सिंह निवासी लालपुर के कहने पर सोन नदी से अवैध रूप से रेत भरकर परिवहन कर रहा था। चालक द्वारा वाहन में लोड रेत से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, साथ ही चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं पाया गया।

जिसपर बुढ़ार पुलिस द्वारा अवैध रेत सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली को विधिवत जप्त कर कब्जे में लिया गया एवं आरोपी चालक रज्जू कोल एवं वाहन स्वामी शैलेन्द्र सिंह के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS), खनिज अधिनियम तथा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी संजय जायसवाल के नेतृत्व में थाने में पदस्थ राजेन्द्र तिवारी एवं धर्मेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही है।

 

Previous Post Next Post