Top News

कन्या छात्रावास से नाबालिक छात्राओं के गायब होने की खबर से मचा हड़कंप।

 संबंधित पदस्थ अधीक्षिका के कार्य शैली पर खड़ा हुआ सवाल।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय मध्य प्रदेश के शहडोल संभाग अंतर्गत जिला उमरिया पाली नगर क्षेत्र में संचालित शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय परिसर से सुबह अचानक दो छात्राएं लापता हो गई। 

इनमें एक कक्षा 11वीं और वही दूसरी कक्षा 12वीं में अध्यनरत है। दो नाबालिक छात्राओं के गायब होने की खबर एकलव्य विद्यालय में पदस्थ अधीक्षिका और संबंधित विभाग के जिम्मेदारों तक जैसे ही पहुंची, हड़कंप मच गया।

तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और एकलव्य विद्यालय के प्रबंधन एक्टिव हुआ और पतासाजी के दौरान दोनों निकट के जंगली इलाके में मिली। जहां वे अपने बॉयफ्रेंड के साथ भागने की तैयारी कर रही थी।

 यह नजारा देख कर स्थानीय पुलिस वाले भी दंग रह गए।

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि लड़कियां कुछ लड़कों के संपर्क में थी और भागने की फिराक में थी।

अब जांच के बाद निर्णय लिया जाएगा कि, इन्हें छात्रावास में रखना है या बाहर करना है। महीने भर में पाली विकासखंड से शासकीय छात्रावास से छात्राओं के लापता होने का ये दूसरा मामला है।

जानकारी उजागर होने के बाद सुरक्षा और निगरानी को लेकर विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगे हैं। बेहर हाल नाबालिक छात्रों के लापता होने की इस घटना ने यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। 

शासकीय कन्या छात्रावास यानी गर्ल्स हॉस्टल में आना जाना किस तरह का होता होगा, समझा जा सकता है।

Previous Post Next Post