जैतपुर पुलिस द्वारा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत किया गया कार्यवाही।
स्थानीय पुलिस प्रशासन ने 05 मवेशी किए जब्त।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल मुख्यालय जिला के थाना जैतपुर अंतर्गत चौकी झींकबिजुरी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नवाटोला के जंगल में आरोपी आरिफ खान, निवासी झींकबिजुरी द्वारा 04 नग पड़वा एवं 01 नग भैंस लाकर अवैध रूप से बांधे गये हैं, जिन्हें मौका मिलते ही उक्त स्थान से बाहर ले जाने वाले हैं।
सूचना पर तत्काल पुलिस दल द्वारा मौके पर रवाना होकर मुखबिर सूचना के अनुसार ग्राम नवाटोला जंगल स्थित बंधवा नाला पर रेड कार्यवाही की गई। जहाँ 04 नग भैंसा पड़वा एवं 01 नग भैंस भूखे-प्यासे अवस्था में रस्सियों से बंधे पाए गए। पुलिस द्वारा सभी 05 नग मवेशियों अनुमानित कीमत लगभग ₹1,00,000/ को विधिवत जब्त कर सुरक्षित स्थानीय पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
घटना स्थल पर मिले साक्ष्य एवं गवाहों के कथनों के आधार पर यह प्रमाणित हुआ कि आरोपी आरिफ खान निवासी झींकबिजुरी ने उक्त मवेशियों को अवैध तरीके से रखा था जोकि मौके पर तलाशी लेने पर नहीं मिला।
जिला के जैतपुर पुलिस द्वारा आरोपी आरिफ खान के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
आरोपी की पता-तलाश जैतपुर पुलिस द्वारा जारी है, बरामद मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण पशु चिकित्सालय झींकबिजुरी से कराया गया तथा सुरक्षित देखरेख हेतु सुपुर्दगी दी गई।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जैतपुर निरी. जियाउल हक के नेतृत्व में उ.नि. रामपाल वर्मा, इन्द्र बहादुर, लालमन सिंह एवं मोहम्मद एजाज की सराहनीय भूमिका रही।