Top News

अवैध रूप से उत्खनन रेत लोड ट्रैक्टर ट्राली सहित तीन वाहन किया गया जप्त।

अवैध रेत परिवहन पर कार्यवाही जयसिंहनगर गोहपारू पुलिस ने आरोपी को दबोचा।

अवैध रूप से उत्खनन रेत लोड ट्रैक्टर ट्राली सहित वाहन किए जप्त।

 रिपब्लिक न्यूज।।                                                        

शहडोल मुख्यालय जिला के थाना जयसिंहनगर एवं गोहपारू क्षेत्रांतर्गत देहात भ्रमण के दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हर्री के समीप एक नीले रंग का ट्रैक्टर–ट्रॉली अवैध रूप से रेत उत्खनन कर परिवहन कर रहा है। मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई। इसी दौरान कार्यवाही ग्राम हर्री के जंगल मार्ग पर एक नीले रंग का सोनालिका डी.आई. 35 ट्रैक्टर (बिना नंबर) जिसकी ट्रॉली में अवैध रेत लोड पाई गई। पुलिस को देखकर चालक भागने का प्रयास करने लगा। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम गोविंद सिंह पिता रामा सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम हर्री, थाना गोहपारू, जिला शहडोल का होना बताया। वाहन चालक से ट्रैक्टर एवं रेत से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वह किसी प्रकार से दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में चालक ने बताया कि उक्त ट्रैक्टर दिनेश सिंह, पिता बदन सिंह, निवासी ग्राम हर्री का है। रेत स्थानीय नदी से अवैध रूप से उत्खनन कर ट्रॉली में लोड कर उचेहरा क्षेत्र में बिक्री हेतु ले जाई जा रही थी।

मौके पर गवाहों के समक्ष पंचनामा तैयार कर ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया। आरोपी चालक का कृत्य बी.एन.एस., खनिज अधिनियम एवं एम.व्ही. एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली मय रेत थाना परिसर लाकर सुरक्षित रखा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोहपारू के नेतृत्व में प्र.आर. राकेश शुक्ला, आर. मंगल सिंह एवं आर. दीपक की सराहनीय भूमिका रही।

वही ऐसा ही एक और मामला जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर जयसिंहनगर पुलिस की कार्यवाही।

थाना जयसिंहनगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 30/09/2025 को अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही की गई।

जयसिंहनगर पुलिस प्रशासन द्वारा अपराध पतासा जी/भ्रमण के दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भटिगवां चूंदी घाट पर एक हरे रंग का जॉन डियर 5030D ट्रैक्टर (बिना नंबर) अवैध रूप से उत्खनन कर रेत लोड कर रहा है

सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। चालक ने अपना नाम मुकेश सिंह पिता लालमन सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी भटिगवां थाना जयसिंहनगर बताया।

ट्रैक्टर वाहन की ट्रॉली में लगभग 02 घनमीटर रेत (कीमत लगभग 2000 रुपये) भरी पाई गई। चालक से संबंधित दस्तावेज मांगे जाने पर उसने कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। पूछताछ पर बताया गया कि ट्रैक्टर राजेश सिंह कंवर निवासी भटिगवां का है और उसके कहने पर चूंदी नदी से अवैध रूप से रेत उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था।

जप्त शुदा ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अवैध रेत की कुल कीमत लगभग 3,02,000/- रुपये आंकी गई। आरोपी को नोटिस देकर न्यायालय जयसिंहनगर में उपस्थित होने की समझाइश दी गई।

इसी क्रम में कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लपरी रोड से एक सिल्वर रंग का आयसर ट्रैक्टर (बिना नंबर) अवैध रेत लोड कर अमझोर की ओर आ रहा है।

तदनुसार पुलिस स्टाफ द्वारा अमझोर - लपरी तिराहा पर नाकाबंदी की गई। सुबह के समय वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम जीवनलाल वर्मा पिता चिंतामणि वर्मा, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम जगड़ा, थाना सीधी बताया। ट्रॉली में लगभग 02 घनमीटर रेत (कीमत लगभग 2,000 रुपये) लोड पाई गई। चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जप्तशुदा ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं अवैध रेत की कुल कीमत लगभग 4,02,000/- रुपये आंकी गई। आरोपी को नोटिस देकर न्यायालय जयसिंहनगर में उपस्थित होने की समझाइश दी गई।

उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी जयसिंहनगर निरी. अजय बैगा के नेतृत्व में सउनि. प्रमोद अहिरवार, प्र.आर. बांके सिंह, आर. ऋषिकांत मिश्रा एवं आर. उदयभान सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Previous Post Next Post