डाक घर मे महिला कर्मचारी असुरक्षित।
कार्यालय में सहकर्मी महिला के साथ किया छेड़छाड़।
कोतवाली थाना में दोषी के ऊपर दर्ज कराया गया मामला।
रिपब्लिक न्यूज।
शहडोल,डाकघर में कार्यरत एक महिला कर्मचारी के साथ सहकर्मी संजीव नामदेव (PA) द्वारा यौन शोषण का प्रयास किया गया तथा इस गलत हरकत का विरोध करने पर आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़ित महिला ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
थाना कोतवाली ने पीड़ित महिला कर्मचारी की रिपोर्ट दिनांक 18-09-2025 को दर्ज कर BNS 2023 की धारा 74,75 (1) (i), 351(2) के तहत कार्यवाही की एवम अग्रिम जाँच चल रही है।
विभाग के उच्च अधिकारी ने दोषी कर्मचारी को किया सस्पेंड एवम पीड़िता को भी दे दी सजा।
पीड़िता महिला का स्थानांतरण (ट्रांसफर) कर दिया गया एवम आरोपी को उसके गलत कार्यो को अंजाम देने के लिए पीड़ित महिला को शहर से 10 किलोमीटर दूर गाँव में ट्रांसफर कर दिया गया जहाँ की सुने रास्ते मे रोज आते -जाते पीड़िता के साथ कभी भी कोई अन्य घटना घटित हो सकती है क्योंकि आरोपी ने पीड़िता को शिकायत करने पर जान से मार देंने की धमकी भी दी थी, सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी संजीव नामदेव पोस्ट आफिस कर्मचारी यूनियन का भी सदस्य हैं, किन्तु यूनियन पदाधिकारी भी आरोपी के गलत कार्य का विरोध दर्ज नही कर रहे हैं, इस घटना से पोस्ट ऑफिस की हर महिला कर्मचारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहीं होगी,
यह न केवल महिला की गरिमा के साथ खिलवाड़ है, बल्कि कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।
पीड़िता ने पदस्थ पोस्ट ऑफ़िस कार्यालय के मुख्य अधीक्षक को लिखित शिकायत दिया था जिस पर पोस्ट ऑफिस के मुख्य अधीक्षक ने आरोपी के विरुद्ध सस्पेंशन की कार्यवाही की है किन्तु पीड़िता को शहरीय क्षेत्र के किसी कार्यालय में पदस्थ नही किया गया है ताकि आरोपी को पीड़िता के साथ कोई अन्य घटना घटित करने एवं दवाव बनाने का मौका न मिल सके।