Top News

जिला के धान खरीदी केन्द्रों पर किसानों का पंजीकृत कार्य आरंभ।

समर्थन मूल्य पर खरीफ उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन जारी।


अनूपपुर जिले में 23 पंजीयन केन्द्र बनाए गए।  

रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल मुख्यालय अनूपपुर जिला के आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन 15 सितम्बर 2025 से प्रारंभ कर दिया गया है। इसके लिए जिले में कुल 23 पंजीयन केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें अनूपपुर, छिल्पा, जैतहरी, किरगी, लीलाटोला, बेनीबारी, भेजरी, दुलहरा, पटनाकला, वेंकटनगर, कोठी, खोड़री, बिजुरी, निगवानी, देवगवां, सेमरा, पयारी, फुनगा, पसान, कोतमा, दमेहड़ी, धनगवां तथा आमाडांड़ शामिल हैं। यहां पंजीयन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2025 तक निःशुल्क की जाएगी। अब तक जिले के 973 कृषकों का पंजीयन किया जा चुका है।  

जिला आपूर्ति अधिकारी ने जिले के कृषकों से अपील की है कि वे समय-सीमा के भीतर नजदीकी पंजीयन केन्द्र पर जाकर पंजीयन अवश्य कराएं, जिससे उन्हें समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त हो सके। 
Previous Post Next Post