Top News

विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग की सहायक प्राध्यापिका ने मेडिकल साइंस (इंक्लुडिंग आयुष) श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।

पंडित शम्भू नाथ शुक्ला विश्वविद्यालय की प्राध्यापिका को मिला प्रथम पुरस्कार।

विश्वविद्यालय के कर्मचारियों सहित परिवार के लोगों ने भी दिए बधाई।

रिपब्लिक न्यूज़।।

भोपाल मध्यप्रदेश उज्जैन जिला मुख्यालय में संचालित विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा 27 से 29 मार्च 2025 तक आयोजित 40वीं यंग साइंटिस्ट कांग्रेस (एमपी सीएसटी) में पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. मनीषा शुक्ला ने मेडिकल साइंस (इंक्लुडिंग आयुष) श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र एवं 25,000 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राम शंकर ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व कि बात है। कुलसचिव प्रो. आशीष तिवारी एवं डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. प्रमोद कुमार पांडे ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।

जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो. प्रवीण कुमार शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विभाग और विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है, बल्कि छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

इस अवसर पर विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. योगिता बसेने डॉ. सुनील कुमार महोबिया, राकेश कुमार त्रिपाठी, एवं अंजलि तोमर एवं अजय हथेल के साथ-साथ विश्वविद्यालय के सभी सदस्यों छात्राओं ने भी डॉ. मनीषा शुक्ला को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

समाचार के लिए सम्पर्क करे। 

8120005093 ।। रिपब्लिक न्यूज़ शहडोल ।।

Previous Post Next Post