नाबालिग बच्ची से दरिंदगी अश्लील हरकत।
किराना व्यापारी की दरिंदगी आईं सामने।
परिजनों ने दर्ज कराया घटना की शिकायत।
रिपब्लिक न्यूज़।।
शहडोल मुख्यालय जिला के कोयलांचल नगर धनपुरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिक बच्ची से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जाए तो आरोपी द्वारा इससे पहले भी कई नाबालिग बच्ची यों के साथ अनैतिक कृत्य किया गया होगा।
प्राप्त जानकारी अनुसार पास के ही एक किराना दुकान पर चिप्स लेने गई एक 9 बर्ष की नाबालिग बच्ची से अश्लील हरकत का मामला है। जहां पर चिप्स लेने के दौरान दुकानदार इस्तियाक ने नाबालिग बच्ची को जबरन दुकान के अंदर ले जाकर अश्लील हरकत करते हुए दुराचार का प्रयास किया। नाबालिग बच्ची ने आरोपी को अपने दांत से काटकर आरोपी के चंगुल से भाग निकली। पीड़िता नाबालिग बच्ची ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने परिजनों से बताई।
जिस पर परिजनों ने नाबालिक बच्ची के साथ धनपुरी थाना में शिकायत दर्ज कर वाई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया है।
इस मामले में गिरफ्तारी नहीं होने पर हिदू संगठनों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी।
पुर्व से ही कई घटनाएं।।
जानकारी अनुसार शहडोल मुख्यालय जिला के सीधी थाना क्षेत्र में कुछ समय पहले एक नाबालिग के घर में घुसकर सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया जिसके बाद एक बार फिर एक और युवती के साथ घर में घुसकर दुराचार का मामला सामने आया था।
अब एक नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है, जिससे यह कहा जा सकता है कि अब जिला में महिलाओं और युवतियों के साथ साथ अब छोटी बच्चियां भी सुरक्षित नहीं है।
मामले की जानकारी लगते ही पीड़ित परिवार की शिकायत पर धनपुरी पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत ले लिया है।
