Top News

देश के सभी हनुमान मंदिरों में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, जगह जगह भंडारे का रहा आयोजन।

 "नासै रोग हरै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा"

प्राचीन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव।

रिपब्लिक न्यूज़।।

भोपाल मध्यप्रदेश राज्य के संभागीय मुख्यालय शहडोल के कल्याणपुर स्थित प्राचीन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं का आस्था का केंद्र है यहां आकर श्रद्धालु पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना करते है। हनुमान जयंती के अवसर पर प्राचीन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया और भंडारे का आयोजन भी किया गया।

प्राचीन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी का कहना है कि दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर यह स्वामी अभयानंद महाराज जी की तप्स्थली है यहां नीचे प्राचीन समय में 300 वर्ष पुराना संस्कृत महाविद्यालय जो सबसे प्राचीन महाविद्यालय है स्वामी अभयानंद महाराज जी के नाम से कल्याणपुर में है ऐसा माना जाता है कि स्वामी अभयानंद महाराज  एक समय मुड़ना नदी से जल लाया करते थे। और कढ़ाई में डाल देते थे तो वह  तेल का काम करता था एवं पूड़ी बनती थी। अभयानंद महाराज जी ने हनुमान जी महाराज की स्थापना की। हनुमान जी महाराज जी की जो पूजा करते हैं उनकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। हमारे दक्षिण मुखी हनुमान जी महाराज की जो प्राचीन स्थल है शहडोल में यह बहुत प्राचीन है।

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर में बरगमां के प्रसिद्ध प्राचीन कालीन हनुमान मंदिर में विशेष रूप से पूजा पाठ कर किया गया विशाल भंडारा आयोजित भक्तों और श्रद्धालुओं से पुरा परिसर आस्था का केंद्र रहा।

Previous Post Next Post