Top News

आदित्य हॉस्पिटल द्वारा आयोजित किया जा रहा कैम्प, हृदय एवं पेट रोग विशेषज्ञ जांच सुविधा उपलब्ध।

हृदय रोग एवं पेट रोग विशेषज्ञ की सुविधा अब शहडोल नगर में उपलब्ध।

एंडोस्कोपी की सुविधा भी परिसर में उपलब्ध है।

एंडोस्कोपी के लिए कृपया मरीज़ खाली पेट आएं।

रिपब्लिक न्यूज़।।                                                                 

शहडोल // मुख्यालय जिला के नगर रीवा रोड़ शहडोल में संचालित आदित्य हॉस्पिटल, रीवा रोड, शहडोल में 19 मार्च को हृदय रोग एवं पेट रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर्स की सुविधा उपलब्ध रहेगी। 

यह कैम्प आदित्य हॉस्पिटल द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जो कि शहडोल के लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विशेषज्ञ डॉक्टर्स।

डॉ जिनेश जैन एक जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने हृदय रोग के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल की है और कई वर्षों से इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं। इस कैम्प में इको की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

डॉ सनी उत्तमानी एक विशेषज्ञ पेट और लिवर रोग विशेषज्ञ हैं। वे मरीज जो पेट और लिवर रोग से परेशान हैं, उनके लिए एंडोस्कोपी की सुविधा भी उपलब्ध है।

एंडोस्कोपी के लिए कृपया मरीज़ खाली पेट आएं।

डॉ विनोद कुमार सिंह एक सीनियर पेट के एंटी रिफ्लेक्स विशेषज्ञ हैं। वे मरीज जो लंबे समय से खट्टी डकार , गैस रोग, पाइल्स से परेशान हैं, उनसे परामर्श ले सकते हैं।

आदित्य हॉस्पिटल की पहल

आदित्य हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर और ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ आदित्य दिवेदी ने बताया कि हम हॉस्पिटल में बहुत जल्दी सुपरस्पेशलिटी सुविधा आरंभ करने जा रहे हैं, जिसमें हृदय रोग, पेट रोग, मस्तिष्क रोग के इलाज की सुविधा होगी और शहडोल क्षेत्र के लोगों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

कैशलेश इलाज की सुविधा।

आदित्य हॉस्पिटल में रेलवे और एसईसीएल के मरीजों को कैशलेश इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। यह सुविधा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती है।

Previous Post Next Post