सिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही।
स्थानीय सूत्रों अनुसार प्राप्त जानकारी स्थानीय प्रशासन के मिलीभगत से हो रहा है रेत उत्खनन का अवैध कारोबार।
खैरहा के क्षेत्रों में मजहर नामक व्यक्ति से जुड़ा हुआ है व्यापार।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल मुख्यालय जिले के थाना सिंहपुर क्षेत्रांतर्गत कल दिनांक 13 जनवरी को थाना सिंहपुर को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बोड़री रोड़ खन्नाथ नदी घाट से एक ट्रैक्टर में अवैध रूप से उत्खनन कर रेत लोड कर ग्राम बोड़री तरफ आ रहा है।
जिस में सूचना प्राप्त पर सिंहपुर थाना पुलिस प्रशासन द्वारा सूचना स्थान पर पहुंचे तो एक ट्रैक्टर रेत लोड कर आते दिखा। जिसे रोक कर ट्रैक्टर चालक से पूछताछ किया गया। जिसमें उसने अपना नाम बुद्धसेन पटेल पिता राममिलन पटेल निवासी ग्राम पंचायत खन्नाथ का निवासी बताया गया। उक्त वाहन की तलाशी लेने पर अवैध रेत लोड होना पाया गया, रेत के परिवहन के संबंध में दस्तावेज मांगने पर चालक ने कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताया।
जिससे सिंहपुर पुलिस प्रशासन द्वारा वाहन को मय रेत लोड जप्त कर चालक के विरूद्ध बी.एन.एस एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिंहपुर के नेतृत्व में प्र आर शेष मणि मार्को एवं सुनील सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
लेकिन वही सिंहपुर थाना पुलिस प्रशासन के द्वारा अपने ही क्षेत्रधिकार अंतर्गत आनेवाले सरफा नदी से रेत निकालकर नरगी, उधिया और कंचनपुर के स्थानीय निवासी के द्वारा नदी से अवैध उत्खनन का रेत का भंडारण और व्यापार का कारोबार किया जा रहा है।
स्थानीय विशेष सूत्रों अनुसार प्राप्त जानकारी जिसमें नरगी, उधिया में श्रीवास्तव नामक व्यक्ति का अवैध रेत उत्खनन व्यापार का कारोबार किया जा रहा है और वही कुछ दूरी पर स्थित कंचनपुर के क्षेत्र अंतर्गत द्विवेदी भाईयों के मिलीभगत से अवैध उत्खनन रेत भंडारण एवं परिवहन व्यापार किया जा रहा है। इन सब कामों में जो व्यक्ति मैनेजमेंट का काम देख रहा है वह गुप्ता नामक कारोबारी है।