हेलमेट और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता हेतु यातायात पुलिस प्रशासन द्वारा मोटर साइकिल रैली का आयोजन।
पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में निकाली गई यातायात सुरक्षा की दृष्टि से जागरूकता रैली।
जिला नगर क्षेत्र के मुख्य चौराहों से होते हुए यातायात जागरूकता रैली निकाली गई।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल मुख्यालय जिला के नगर क्षेत्र में पुलिस प्रशासन यातायात विभाग के द्वारा यातायात सुरक्षा माह के अंतर्गत हेलमेट के उपयोग हेतु जागृति लाने के उद्देश्य से शहडोल पुलिस प्रशासन द्वारा मोटर साइकिल रैली निकाली गई।
जिसमें पुलिस अधीक्षक शहडोल श्रीरामजी श्रीवास्तव द्वारा जिला मुख्यालय के जय स्तंभ चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बाइक रैली जय स्तंभ चौक से रवाना होकर राजेन्द्र टॉकीज तिराहा, न्यू् गांधी चौक, बुढार चौक, बस स्टैंण्ड, बॉणगंगा तिराहा से होते हुए वापस जय स्तंभ चौक पर आकर समाप्त हुई।
जागरूकता रैली में पुलिस अधीक्षक शहडोल के साथ उप पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश दीक्षित, यातायात निरीक्षक देवेंदर राम भगत एवं यातायात का बल सम्मिलित हुए ।
रैली के द्वारा यातायात नियमों एवं हेलमेट पहनने के प्रति सभी मानव जीवन को जागरूक एवं प्रोत्साहित किया गया।
