Top News

शहडोल में आयोजित होने वाले 7वें "रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव कार्यक्रम का हो रहा आयोजन, माननीय मुख्यमंत्री करेंगे कॉन्क्लेव का उद्घाटन, रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के लिए शहडोल मुख्यालय में सभी तैयारियां पूर्ण।

शहडोल के औद्योगिक विकास के लिए रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन आज।

मुख्यमंत्री आज करेंगे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का शुभारंभ।

आयोजित होने वाले 7वें "रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव" में आपका स्वागत है, मुख्यमंत्री।

माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे कॉन्क्लेव का उद्घाटन।

रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के लिए शहडोल तैयार, सभी तैयारियां हुआ पूर्ण।


रिपब्लिक न्यूज़।।

शहडोल मुख्यालय पर प्रदेश की सातवीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव कार्यक्रम शहडोल में 16 जनवरी को आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रातः 11.30 बजे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का इंजीनियरिंग कालेज शहडोल के मुख्य हाल में कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

इस कॉन्क्लेव में देश के प्रमुख उद्योगपति शामिल हो रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री शहडोल संभाग के विकास के लिए औद्योगिक क्षेत्र मे निवेश के संबंध में उद्योपतियों से अलग-अलग चर्चा करेंगे। पृथक से बनाये गये कक्षों में मुख्यमंत्री उद्योगपतियों से संवाद करेंगे। कॉन्क्लेव में मुख्य रूप से खनिज उद्योग सौर ऊर्जा और पर्यटन के विकास पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में उप मुख्यमंत्री तथा शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, उद्योग मंत्री चैतन्य कश्यप, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल भी शिरकत कर रहे हैं।

समारोह में टोरेन्ट पॉवर के कार्यकारी संचालक प्रकाश सजनानी, एसीसीएल के प्रबंध संचालक हरीश डोहान, शारदा एनर्जी लिमिटेड के चेयरमैन कमल किशोर शारदा, श्री बजरंग पॉवर लिमिटेड के शशिधर द्विवेदी, ओरिएंट पेपर मिल के महाप्रबंधक अनंत अग्रवाल सहित 40 बड़े उद्योगपति शामिल हो रहे हैं।

आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए पांच हजार से अधिक उद्योगपतियों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया है। कार्यक्रम में विषय विषेषज्ञों द्वारा लघु उद्योगों, कुटीर उद्योगों, कृषि पर आधारित उद्योगों तथा पर्यटन उद्योग के संबंध में विशेष रूप से बनाये गये सेमिनार कक्ष में चर्चा की जायेगी। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों तथा प्रमुख उद्योगों की प्रदर्शनी भी लगायी गयी है। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर शहडोल के विकास के लिए रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव बड़ी सौगात साबित होगा। 

शहडोल में खनिज संपदा, रेलवे लाइन, हाइवे की सुविधा भी है। यहां बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, नर्मदा और सोन नदी का उद्गम स्थल अमरकंटक, विरासनी देवी मंदिर, कंकाली देवी मंदिर, सरसी आयलैंड, बाणसागर बांध, विराट मंदिर पर्यटन स्थल हैं। 

इसके साथ-साथ पूरे शहडोल मुख्यालय में कई ऐतिहासिक स्थल भी हैं। 

शहडोल संभाग में धान का विपुल उत्पादन होता है कोदो तथा अन्य श्री अन्नों की खेती भी बड़े पैमाने पर की जा रही है। पशुपालन, कुटीर उद्योग सहित लघु और मध्यम उद्योगों के स्थापना की बड़ी संभावना है। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से पूरे शहडोल संभाग में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। और जिसमें स्थानीय बेरोजगार कई युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

Previous Post Next Post