खरीदी की गई धान का समय पर कराए भुगतान :- कमिश्नर
....
कमिश्नर ने धान उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण
....
शहडोल 24 दिसंबर 2024- कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने आज जनपद पंचायत बुढार के विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने बुढार के ग्राम बारवेल केन्द्र बलबहरा, ओपेन कैंप अमलई धान उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि धान खरीदी 29128 क्वि. जमा धान मात्रा 22206 क्वि., भुगतान की कार्यवाही प्रचलित है। कमिश्नर ने मौके पर खरीदी की गई धान को तत्काल स्टेक लगाने तथा खरीदी की गई धान का भुगतान किसानों को समय में कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कमिश्नर ने बलबहरा पंचायत में उचित मूल्य दुकानों से राशन वितरण के संबंध में जानकारी ली एवं समय पर हितग्राहियों को राशन वितरण करने के निर्देश भी दिए।
साथ ही कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं समूह के सदस्यों को निर्देशित किया कि मध्यान्ह भोजन को निर्धारित मेन्यू अनुसार छात्र-छात्राओं को वितरण किया जाए। कमिश्नर ने ग्राम पंचायत गिरवा में आरओआर, किसान पंजीयन, हितग्राही से संवाद एवं ग्राम पंचायत बलबहरा में आरओआर, किसान पंजीयन कार्य का भी निरीक्षण किया तथा हितग्राहियों से चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ.केदार सिंह,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर श्रीमती अमृता गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।