पार्षद और गौसेवा परिवार के सदस्यों ने किया कम्बल वितरण।
ठंड सर्द रातों में खुले आसमान के नीचे सो रहे लोगों को मिली राहत।
समाजसेवियों ने जरूरतमंद व्यक्तियों को बांटे कंबल।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय जिला नगर पालिका परिषद शहडोल के नगर क्षेत्र पर मानव सेवा सच्ची सेवा करते नंदी गौ सेवा धाम के सदस्य पार्षद सिल्लू रजक एवं नंदी गौसेवा धाम के परिवार द्वारा विगत रात्रि खुले आसमान के नीचे सो रहे गरीब असहाय लोगों को कम्बल वितरण किया गया। जिसमें ठंड और सर्द भरी रात में कुछ राहत मिल सके। सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा सकारात्मक और सक्रिय हस्तक्षेप के माध्यम से लोगों और उनके सामाजिक माहौल के बीच पहूंच कर उनकी ज़रूरतें पूरी करते हुए उनकी तकलीफों को कम करने के लिए सदैव प्रयासरत रहते हैं। वैसे तो नंदी गौसेवा धाम द्वारा गौरक्षा एवं गौसेवा के लिए हमेशा तत्परता से कार्य किया जाता है। इसके साथ ही अन्य सामाजिक कार्य जैसे वृद्धा आश्रम में सेवा, लावारिस लाशों का दाह संस्कार, कन्याओं के विवाह हेतु योगदान एवं लोकार्पण वृक्षारोपण आदि में भूमिका रहती है।
लोगों को रोज़मर्रा की ज़िंदगी में आने वाली चुनौतियों से निपटने में मदद करने का उद्देश्य रहता है। ठंड के मौसम में कई ऐसे लोग होते हैं जो दिन भर काम करने, रोजमर्रा की दिनचर्या के बाद रात्रि में कहीं आसरा ना मिलने पर खुले आसमान के नीचे सोने के लिए विवश होते हैं। ऐसे गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना ईश्वर की सच्ची सेवा का प्रतीक माना जाता है।
नंदी गौसेवा धाम के संरक्षक सामाजिक कार्यकर्ता सिल्लू रजक शहडोल (पार्षद वार्ड न. 19) ने निरंतर सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहकर अपनी भूमिका निभाई है। विगत दिनो अपनी टीम के साथ मिलकर सिल्लू रजक द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में खुले में सो रहे लोगों को कम्बल वितरण कर उन्हें राहत पहुँचाने का प्रयास किया गया। सिंहपुर रोड, फारेस्ट आफिस तथा अन्य स्थानों में जहाँ भी सड़क के किनारे खुले में कोई सोया हुआ व्यक्ति मिला जो जरूरतमंद रहा, उन्हें कम्बल वितरण किया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता सिल्लू रजक ने बताया कि इस सर्द भरी रात में खुले में सोना इन लोगों की मजबूरी ही होती है। ऐसे में कम्बल देकर थोड़ी राहत प्रदान करने का प्रयास है। आगे भी समय-समय पर लोगों की सहायता एवं जहाँ जैसी सामाजिक सेवा का अवसर मिलेगा उस कार्य को भी करनें का प्रयास करेंगे। कम्बल वितरण के दौरान नंदी गौसेवा धाम के अध्यक्ष विकास जोतवानी (विक्की भाई), रमेश तिवारी, राम यादव, रॉकी गुप्ता, आशु यादव, साहिल मालिक, प्रथम रजक, उमेश रजक, बॉबी पनिका, मुकेश दुवेदी, जय सेन, महेश सेनापति, शैलेन्द्र पनिका के साथ साथ और भी अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।
