Top News

खनिज सम्पदा का अवैध भंडारण एवं परिवार

खनिजों का अवैध परिवहन, उत्खनन तथा भण्डारण करने वाले वाहनों पर हुई कार्यवाही।

रिपब्लिक न्यूज।।

अनूपपुर // खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम हेतु शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर हर्षल पंचोली के मार्गदर्शन में माह दिसम्बर 2024 में जिला अंतर्गत क्षेत्र में अभियान चलाकर खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए खनिज रेत का भंडारण एवं क्षमता से अधिक मात्रा में परिवहन किए जाने वाले 02 वाहन मेटाडोर पर ओवर लोडिंग एवं 05 वाहन ट्रैक्टर मय ट्राली का अवैध परिवहन करते हुए का प्रकरण दर्ज कर अर्थदण्ड राशि 2 लाख 31 हजार 375 रुपये, अवैध उत्खनन के 03 वाहन ट्रैक्टर मय ट्राली पर खनिज मुरूम / रेत का प्रकरण दर्ज कर अर्थदण्ड राशि 43 हजार 500 रुपये एवं खनिज बोल्डर के अवैध भण्डारण के 01 वाहन ट्रैक्टर मय ट्राली का प्रकरण दर्ज कर अर्थदण्ड की राशि 10 हजार रुपये प्रस्तावित किया जाकर न्यायालय कलेक्टर अनूपपुर में निराकरण हेतु प्रस्तुत किया गया है। उक्ताशय की जानकारी उप संचालक खनि प्रशासन ने दी है। 

Previous Post Next Post