Top News

सुरक्षा पखवाड़ा के तहत सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण हुआ।

सुरक्षा पखवाड़ा के तहत व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र सोहागपुर का हुआ निरीक्षण।

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के वार्षिक सुरक्षा पखवाड़ा शुभारम्भ 18 नवंबर से हुआ।

सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण।




रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय जिला के कोल माइंस निरीक्षण दल में आब्जर्बर के रूप में वरिष्ठ प्रबंधक विनम्र जैन सेफ्टी ऑफिसर जमुना कोतमा क्षेत्र टीम कन्वेंनर के रूप में तौफीक खांन उपक्षेत्रीय प्रबंधक जमुना कोतमा माइंस रहे वही टीम में ई एंड एम इंजीनियर विकाश यादव बरताराई पी के जेना इंजीनियर एक्सवेशन आमाडाड़ ओसीएम आर सिद्दीकी सर्वेयर वर्कमैन इंस्पेक्टर रजनीश शुक्ला निरिक्षण दल में शामिल रहे। 

निरीक्षण दल टीम का पुष्प गुच्छ से स्वागत करके प्रशिक्षण केंद्र में लाये जहाँ कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम विद्या वाहिनी माँ सरस्वती के चित्र में पुष्प गुच्छ माला दीप प्रज्वलन करके किया गया तत्पश्चात एरिया ट्रेनिंग ऑफ़िसर प्रकाश पाटले द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प श्रीफल कलम एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया। 

बच्चो ने रोबोट के माध्यम से किया स्वागत।

रीजनल कॉलोनी में निवासरत कर्मचारियों के बच्चो जिनमे अदभिद घोष उनकी टीम ने सिद्धि नामक रोबोट से खान सुरक्षा गीत एवं खनन विधि पढ़ाई का परिचय दिया उनके द्वारा इस प्रेसेंटेशन से खुश होकर निरीक्षण दल में आये एरिया सेफ्टी ऑफिसर विनम्र जैन ने बच्चों से उनके इस उपज के बारे में जानना चाहा और सभी बच्चों को पुरुस्कृत किया। 

कार्यक्रम की शुरूआत कार्पोरेट गीत के साथ हुई साथ सभी को सुरक्षा की शपथ भी दिलवाई गई मंच संचालन कर रहे असिस्टेंट माइनिंग मैनेजर गोविंद सिंघल ने प्रशिक्षण केंद्र के बारे विस्तार से जानकारी दी। 

मॉडल रूम का हुआ उद्धघाटन।

प्रशिक्षण केंद्र असिस्टेंट माइनिंग मैनेजर गोविंद सिंघल के कड़ी मेहनत और केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आशुतोष शुक्ला ,सुजाप्ता वर्मा, प्रभात गुप्ता,प्रकाश कोरी वोर्किंग मॉडल को तैयार करने में लगे नारायण प्रधान क्लर्क बुढ़ार ग्रुप

इन सभी ने मॉडल रूम तैयार किया जहाँ सभी प्रकार के उपकरण, सेफ्टी उपकरण जिनका उपयोग अंडर ग्राउंड, ओसीएम खदान में किया स्थापित किया जिसका उद्घाटन निरीक्षण करने आई टीम के द्वारा फीता काट के किया गया और सभी वोर्किंग मॉडल को काफी गहनता से निरीक्षण किया और प्रशंसा की साथ ही वोर्किंग मॉडल ऑपरेटर नारायण प्रधान को पुरुस्कार भी दिया गया   

निरीक्षण दल ने की प्रशंसा दिए सुझाव।

विनम्र जैन और पूरी टीम ने निरीक्षण के दौरान व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र की तैयारी और क्लासरूम ओफिस सभी का निरीक्षण करके सराहना की और सुझाव भी दिए कहाँ की सुरक्षा एक बहुत ही व्यापक विषय है सुरक्षा हर कोयला कामगार के लिए आवश्यक है जिससे उत्पादन और उत्पादकता प्रभावित नही होता और कामगार सुरक्षित रहता है इसीलिए कोल् इंडिया अंतराल में सुरक्षा प्रशिक्षण कामगारों को करवाती है। 

गेस्ट फ़ैकल्टी तनवर साहब, हाटी साहब और अमरजीत सिंह को पुरुस्कार दिया गया 

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से के सी रेगर, ऐ के मिश्रा (एस.ओ. ई) जितेंद्र परस्ते लक्ष्मी त्रिपाठी, कीर्ति साहू का सराहनीय योगदान रहा 

आभार प्रदर्शन जितेंद्र परस्ते के द्वारा किया गया।

Previous Post Next Post