प्रदेश अध्यक्ष की F I R के विरोध में युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह के खिलाफ हुई एफआईआर भाजपा सरकार की अलोकतांत्रिक नीति का जीता-जागता उदाहरण है। लोकतंत्र में अपनी बात कहने का सभी को हक है, लेकिन सरकार के कुशासन का सच बताने पर एफआईआर दर्ज कराई जाती है इस सरकार के डर का प्रमाण है।
भाजपा सरकार में बेरोजगारी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने सौंपा था ज्ञापन।
मामला पुरे देश में बेरोज़गारी किस प्रकार संकट है आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन किस हद तक गिरता जा रहा है। जिसमें मध्य प्रदेश में वर्तमान समय पर बेरोजगारी चरम है, मध्यप्रदेश के कई शिक्षित योग्य युवा रोजगार के तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, दूसरी तरफ एक सर्वे में मध्यप्रदेश अंतर्गत 01 प्रतिशत युवा संख्या को सबसे ज्यादा बेरोजगार बता कर छलने का कार्य किया गया, जबकि भाजपा सरकार में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या 25,02,759 है जो सर्वे रिपोर्ट से 10 गुना से भी अधिक है।
युवा कांग्रेस द्वारा कई बार बेरोजगारों को रोजगार दिये जाने के लिये मांग किया गया और भाजपा सरकार के वर्ष 2023 में संकल्प पत्र में 2 लाख 50 हजार युवा को रोजगार देने का संकल्प दिया गया था, जो पूरी तरह से चुनावी जुमला निकला।
इसी तारतम्य में दिनांक 30.09.2024 को मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह के मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में युवा कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता व कई बेरोजगार युवाओं के साथ जिला रोजगार कार्यालय में युवाओं ने मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम ज्ञापन दिया, बेरोजगारों को रोजगार देने एवं बेरोजगारों की संख्या की सच्चाई जनता के सामने लाने की मांग की गई, उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सरकार के इस अलोकतांत्रिक कृत्य के विरोध में युवा कांग्रेस जिला शहडोल जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम के नेतृत्व में युवा कांग्रेस शहडोल ने मध्य प्रदेश भाजपा सरकार का पुतला दहन के साथ सरकार के कार्य खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष नीरज द्विवेदी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र मरावी, मोहम्मद यूसुफ राजेश सोंधिया, सुफियान खान, अभिषेक शुक्ला सबी खान बंटी निशांत जोशी सोनू चौबे शेख आबिद मोहसिन खान मुशरान खान नमो गर्ग सनी खान अलीम खान शिवम गोस्वामी निभम रजक एवं भारी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
