Top News

तीन हजार कि भेंट में लोकायुक्त के हाथों धाराएं गए रिश्वतखोर शासकीय डॉक्टर।

लोकायुक्त टीम रीवा का मानपुर के शासकीय अस्पताल में छापा मारकर रिश्वतखोर डॉक्टर को रंगे हाथ पकड़े।

आवेदक वीरेंद्र यादव ने किया था शिकायत दर्ज जो कि ग्राम पंचायत चिल्हारी तहसील मानपुर जिला उमरिया मध्य प्रदेश का निवासी है।

आरोपी डॉ राजेंद्र मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर।

 रिश्वत कि राशि 3 हजार रुपए नकद राशि के साथ पकड़े गए।

 आरोपी का कार्यालय कक्ष सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।



रिपब्लिक न्यूज।।

उमरिया // डाक्टर राजेंद्र मांझी ने शिकायतकर्ता से उसके भतीजे बली यादव की पीएम रिपोर्ट बनाने के लिए ₹10000 की रिश्वत मांगी थी , इस बात का सत्यापन लोकायुक्त संभाग रीवा के पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह धाकड़ द्वारा कराया गया तो वास्तविकता में आरोपी डॉक्टर मांझी ने शिकायतकर्ता से सत्यापन के दौरान डरा धमका कर ₹3000 ले लिए और ₹3000 और देने के लिए कहा था जो कि आज दिनांक 3.10.2024 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपी डॉक्टर राजेंद्र मांझी को शिकायतकर्ता से ₹3000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया रिश्वतखोर डॉक्टर। 

ट्रेपकर्ता अधिकारी प्रमेंद्र कुमार उप पुलिस अधीक्षक।

ट्रेप दल के सदस्य प्रमेंद्र कुमार उप पुलिस अधीक्षक , उप अधीक्षक राजेश खेड़े सहित 12 सदस्यीय टीम ने किया कार्यवाही।

Previous Post Next Post