रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मध्य प्रदेश के शहडोल जिला के धनपुरी थाना नगर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां थाना के बगल में स्थित एक वेल्डिंग की दुकान में जोरदार धमाका हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, बताया जा रहा है कि वाटर टैंक पेंटिंग कर रहे एक मजदूर ने लाइट गुल होने पर जैसे ही मोमबत्ती (कैंडल ) जलाया अचानक ब्लास्ट हो गया । घटना में मजदूर बुरी तरह झुलस गया।
गंभीर अवस्था में धनपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत की लड़ाई लड रहा है।
पेंटिग कार्य कर रहा था मजदूर जानकारी के मुताबिक धनपुरी थाना के बगल में वेल्डिंग की दुकान में लालपुर के रहने वाला मजदूर प्रेम लाल पनिका वाटर टैंक की पेंटिंग के लिए पहुंचा था। वह पेंटिंग का कार्य कर रहा था, इसी दौरान अचानक बिजली गुल हो गई। इसके बाद कार्यरत मजदूर ने जैसे ही मोमबत्ती जलाई, वैसे ही जोरदार ब्लास्टिंग हुआ। वही कार्य कर रहे मजदूर बुरी तरह झुलस गया।
ऐसे हुआ धमाका दरअसल पेंटिंग के लिए पेंट में थिनर मिलाया गया था, मोमबत्ती उसके संपर्क में आते ही आग भड़क गई, जिससे मजदूर प्रेम लाल उसकी चपेट में आ गया। आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनपुरी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना की न तो ठेकेदार ने पुलिस को सूचना दी और न ही अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी दी।
वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन ने कहा जानकारी नहीं है इस पुरे मामले की धनपुरी थाना प्रभारी खेमे सिंह का कहना है कि इस घटना की उन्हें कोई सूचना मिली ही और न ही इसकी उन्हें जानकारी है। तत्काल अस्पताल से इसकी जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।