Top News

खाद्य विभाग की संयुक्त कार्यवाही गैरों पर सितम अपनों पर रहम के तर्ज पर हो रही कार्रवाई।

शहडोल नगर के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण।

2 नग घरेलू सिलेण्डर जप्त, हुई कार्यवाही।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय जिला कलेक्टर डा. केदार सिंह के निर्देशन में आज को खाद्य विभाग, नापतौल विभाग, खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग एवं नगरपालिका शहडोल के संयुक्त जांच दल द्वारा शहडोल नगर के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया जिसके अंतर्गत श्री महरवार डेयरी वार्ड 30 सिंहपुर रोड शहडोल में थी एवं पनीर का नमूना लिया गया गुप्ता होटल सिंहपुर रोड शहडोल में घरेलू प्रवर्ग के एलपीजी गैस का व्यवसायिक दुरुपयोग होने पर 2 नग घरेलू सिलेण्डर जप्त कर प्रकरण निर्मित किया गया, मेसर्स अंश ट्रेडर्स सिंहपुर रोड शहडोल में टाइल्स/सेनेट्री क्लीनर की बॉटल में मैनुफेक्चर की जानकारी दर्ज न होने व पैक बंद वस्तु नियम के तहत घोषणाएं नहीं पाए जाने पर प्रकरण निर्मित किया गया, हीरा स्वीट्स बुढ़ार चौक शहडोल में खाद्य पदार्थों के पैकेज आइटम में पैक बन्द वस्तु नियम के तहत घोषणाएं नहीं पाए जाने पर प्रकरण निर्मित किया गया, श्री कृष्णा ज्वेलर्स बुढार चौक शहडोल में एक तौल कांटा सत्यापित नहीं होना पाए जाने पर प्रकरण निर्मित किया गया। जांच दल में जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री विपिन पटेल, नापतौल निरीक्षक आर० एस० दहायत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री रामेन्द्र सोनी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रदीप द्विवेदी, प्रभांश मौर्य एवं स्वच्छता निरीक्षक मोतीलाल सिंह शामिल रहे।

Previous Post Next Post