रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मध्य प्रदेश शहडोल मुख्यालय जिला के धनपुरी नगर पालिका परिषद अंतर्गत सवा करोड़ की लागत से बने स्टॉप डैम के बहने का मामला अब उजगार हो कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी को छोड़ सिर्फ पदस्थ उपयंत्री के ऊपर पुरा जोर पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर नगरपालिका धनपुरी में आयोजित परिषद की बैठक में पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। पार्षदों ने केवल ठेकेदार को दोषी मानने के बजाय संबंधित इंजीनियर पर भी कार्रवाई की मांग की।
संभाग का सबसे धनी नगरपालिका के रूप में जाना जाता है जिला का धनपुरी नगरपालिका, नगर पालिका परिषद के द्वारा लगभग सवा करोड़ की लागत से एक स्टॉप डैम का निर्माण किया जा रहा था। लेकिन इस मानसून के दौरान, इंजीनियर और निर्माण करता ठेकेदार के कारण लापरवाही के चलते यह डैम बह गया।
डैम के बहने के बाद कार्यपालन यंत्री नगरीय निकाय विकास ने ठेकेदार पर कार्रवाई करते हुए इस कार्य को निरस्त कर दिया। लेकिन इस मामले में अब पार्षदों ने इंजीनियर पर भी कार्रवाई की मांग उठाई है।
बैठक में पार्षदों का कहना है कि सवा करोड़ के इस डैम के बहने के पीछे सिर्फ इंजीनियर की लापरवाही है, और इसलिए उस पर भी कार्यवाही होनी चाहिए। जब मीडिया ने इस मामले में संबंधित इंजीनियर से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कैमरे से बचने की कोशिश की।
सूत्रों अनुसार प्राप्त जानकारी कुछ मीडिया के लोगों ने इस मामले में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी से जानकारी लेकर डैमेज डैम निर्माण कार्य के संबंध में पुछताश करना चाहा तो बात ही नहीं किया गया, गोलमाल जबाव देकर पल्ला झाड़ते बनें।
क्या पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने एक बार भी निर्माण कार्य का जायजा नहीं किया है गुणवत्ता विहीन हो रहे निर्माण कार्य का।
धनपुरी नगरपालिका के सीएमओ प्रभात बरकड़े ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि डैम के बहने के मामले में संबंधित इंजीनियर को नोटिस जारी किया गया है और यह मुद्दा परिषद की बैठक में भी उठाया गया था।
परिषद की बैठक में पदस्थ मुख्य कार्य पालन अधिकारी से किसी तरह की कोई भी बात नहीं पुछा गया निर्माण कार्य के संबंध में जबकि बैठक में पार्षद शोभा राम पटेल का कहना है कि, यह केवल ठेकेदार की गलती नहीं है, इंजीनियर की भी जवाबदेही तय की जानी चाहिए। वहीं सीएमओ धनपुरी नगरपालिका प्रभात बरकड़े ने कहा कि, इंजीनियर को नोटिस जारी कर दिया गया है और इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।